CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति को छोड़ गई पत्नी, भतीजे के साथ रहने लगी:लिव-इन में रहने के बाद शादी से मुकरा भतीजा; चाची ने कराई दुष्कर्म की FIR

पति को छोड़ गई पत्नी, भतीजे के साथ रहने लगी:लिव-इन में रहने के बाद शादी से मुकरा भतीजा; चाची ने कराई दुष्कर्म की FIR

By Newsdesk Admin 24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून |

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित जेसी मिल इलाके की एक महिला ने अपने ही भतीजे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह दो साल पहले अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर भतीजे के साथ चली गई थी। इस दौरान भतीजे ने शादी का वादा कर उससे बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से मुकर गया है।

पीड़ित महिला ने हजीरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पति को छोड़ा, भतीजे के साथ लिव-इन में रहने लगी

30 वर्षीय महिला की छह साल पहले गदाईपुरा निवासी युवक से शादी हुई थी। दोनों किराए के मकान में रहते थे और उनके दो बच्चे भी हुए। उसी मकान के दूसरे कमरे में महिला का भतीजा भी किराए पर रहता था। चाची-भतीजे के संबंध के चलते उसका घर आना-जाना होता था। इसी दौरान महिला भतीजे को दिल दे बैठी।

दो साल पहले वह पति और बच्चों को छोड़कर भतीजे के साथ चली गई। भतीजे ने जेसी मिल इलाके में किराए पर कमरा लेकर उसे शादी का वादा किया और दोनों लिव-इन में रहने लगे। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध बनते रहे।

दो साल बाद भाग गया भतीजा

महिला का आरोप है कि दो साल तक भतीजा उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया और धमकी देकर भाग गया। धोखा मिलने पर महिला ने हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत की।

इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

जबरन करवाता था ‘गंदा काम’… पत्नी ने इज्जत बचाने के लिए उठाया खौफनाक कदम, पति को मार डाला

उपचुनाव :लुधियाना वेस्ट में जीत पर AAP ने निकाला रोड शो

आतंक से निपटने के लिए भारत ने 2000 करोड़ के हथियार खरीद को दी मंजूरी

बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

मिडिल ईस्ट और यूरोप के लिए उड़ानें फिर से फिर शुरू… एअर इंडिया ने किया ऐलान

Newsdesk Admin 24/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article इंदौर-उज्जैन मेट्रो के लिए 20 हेक्टेयर में बनेगा डिपो:मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कर रहा सरकारी जमीन की तलाश
Next Article 🌧️ "छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून की दस्तक, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी!" CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर लौट आया मानसून, यलो अलर्ट के साथ बारिश का दौर शुरू

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनियाराज्य

जबरन करवाता था ‘गंदा काम’… पत्नी ने इज्जत बचाने के लिए उठाया खौफनाक कदम, पति को मार डाला

24/06/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

उपचुनाव :लुधियाना वेस्ट में जीत पर AAP ने निकाला रोड शो

24/06/2025
देश-दुनियाराज्य

आतंक से निपटने के लिए भारत ने 2000 करोड़ के हथियार खरीद को दी मंजूरी

24/06/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

24/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?