CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 8 साल बाद ससुराल लौटी पत्नी, पति हुआ इतना खुश… जमकर पी ली शराब, थोड़ी देर में मौत

8 साल बाद ससुराल लौटी पत्नी, पति हुआ इतना खुश… जमकर पी ली शराब, थोड़ी देर में मौत

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से अजब-गजब खबर सामने आई है. यहां एक पति ने इतनी शराब पी कि उसकी मौत ही हो गई. दरअसल, उसकी पत्नी पूरे 8 साल बाद मायके से ससुराल लौटी थी. पत्नी के वापस अपने पास देख पति इस कदर खुश हुआ कि वो बाजार से शराब ले आया. उसने खुशी-खुशी में इतनी ज्यादा शराब पी ली कि उसकी मौत ही हो गई.

मामला ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर खागूवाला का है. यहां रहने वाले एक युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. 8 साल बाद पत्नी घर वापस लौटी तो गुरुवार की रात पति ने खुशी में अधिक शराब पी ली, जिससे बाद उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई.

पुलिस ने बताया- 28 साल के राजकुमार की पत्नी नाराज होकर 8 साल पहले मायके चली गई थी. गुरुवार को 8 साल बाद पत्नी घर लौटी तो खुशी में राजकुमार ने शराब का अधिक सेवन कर लिया. देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई. परिवार के लोग राजकुमार का शव लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

वरिष्ठ उप निरीक्षक विजेंद्र यादव ने बताया कि राजकुमार की मौत शराब अधिक पीने से हुई है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अधिक शराब पीने से मौत होने की पुष्टि हुई है.

सीतापुर में युवक की हत्या

वहीं, सीतापुर के मढिया सेमरी निवासी सर्वेश की दो माह बाद उपचार के दौरान मौत हो गई है. परिवार वालों का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने शराब पीने से इनकार करने पर उसकी पिटाई की थी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था. सर्वेश के पिता रामप्रकाश ने बताया कि घटना 26 अप्रैल की शाम सात बजे के करीब वह घर से टहलने के लिए गए थे. गांव में रास्ता पर कुछ लोग शराब पी रहे थे. उन लोगों ने सर्वेश को भी शराब पीने के लिए कहा. मना करने पर उक्त लोगों ने पिटाई शुरू कर दी.

डंडों से पीटा, लात-घूंसे बरसाए

राम प्रकाश का आरोप है कि लोगों ने डंडों और लात-घूसों से पिटाई की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. जानकारी होते ही बेटे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. हालत गंभीर देख चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई है.

President Draupadi Murmu Visit CG : छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल
Big Breaking : भिलाई विधायक देवेंद्र को बलौदा बाजार हिंसक घटना के मामले में आज पेश होने तीसरी बार नोटिस, नहीं मिले तो विधायक कार्यालय के नेमप्लेट पर नोटिस चस्पा 🛑 आज भी थाना नहीं पहुंचे देवेंद्र, बताई वजह
लकड़ी समझ कर पास पहुंचे तो निकला 10 फीट का 4 क्विंटल वजनी विशाल मगरमच्छ
चलती सड़क पर गला रेत कर की हत्या… हरिद्वार में सनकी प्रेमी ने दिनदहाड़े ले ली युवती की जान
कुछ दिन बाद इन मुसलमानों को धक्के मारकर भगाएगा सऊदी, 22 लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?