CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 7 साल का रिलेशन, फिर शादी… सरकारी नौकरी लगते ही बदला पत्नी का रवैया, तंग आकर इंजीनियर पति ने किया सुसाइड

7 साल का रिलेशन, फिर शादी… सरकारी नौकरी लगते ही बदला पत्नी का रवैया, तंग आकर इंजीनियर पति ने किया सुसाइड

By Newsdesk Admin 20/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बार फिर पत्नी प्रताड़ना का मामला सामने आया है. जहां पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. उसका शव जौली होटल के एक कमरे से बरामद किया गया. इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें युवक कह रहा है कि जब तक आप लोगों को यह वीडियो मिलेगा तब तक मैं इस दुनिया में नहीं रहूंगा. कोई लड़कों के लिए कानून होता तो शायद मैं यह गलत कदम नहीं उठाता. मैं अपनी पत्नी और ससुरालियों से हो रहे मानसिक प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं कर पाया. इसलिए यह कदम उठा रहा हूं. पापा मम्मी मुझे माफ कर देना.

दरअसल, इस आत्महत्या की कहानी कुछ इस प्रकार है कि मोहित यादव एक सीमेंट की कंपनी में फील्ड इंजीनियर के पद पर तैनात थे. वह औरैया जनपद के दिबियापुर के रहने वाले थे. कुछ दिनों तक रिलेशन में रहने के बाद उन्होंने प्रिया यादव नाम की लड़की से शादी की थी. जीवन में सब ठीक चल रहा था. हालांकि, इसी बीच प्रिया का चयन बिहार के समस्तीपुर में प्राइमरी टीचर के रूप में हो गया. उसके बाद प्रिया ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया और अपनी मां और भाई के कहने पर अपने पति मोहित को प्रताड़ित करने लगी. मकान जमीन सब अपने नाम करने का दबाव भी बनाने लगी.

आत्महत्या करने से पहले मोहित ने जारी किए गए वीडियो में कहा कि मेरी पत्नी प्रिया यादव की मां ने मेरे बच्चे का गर्भपात करवा दिया और ज्वेलरी, साड़ियां अपने पास रख ली है. मेरी पत्नी मुझे धमकी दे रही है कि अगर मकान और प्रॉपर्टीज मेरे नाम नहीं की तो वह मुझे और मेरे परिवार को दहेज के झूठे आरोप में फंसा देगी. मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मेरे मरने के बाद भी मुझे इंसाफ ना मिले तो मेरी अस्थियां नाले में बहा दिया जाए. मम्मी पापा आप लोग मुझे माफ कर देना. मैं आपकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया हूं.

फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है. वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के भाई तरण प्रताप ने बताया कि मेरा भाई मोहित नोएडा में सीमेंट की कंपनी में जॉब करता था. नोएडा में ही प्रिया रहती थी. वहीं, से दोनों के बीच संबंध हो गया. इसके बाद सात साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली. शादी घर वालों की रजामंदी से हुई. शादी के तीन महीने तक सब कुछ ठीक रहा, उसके बाद प्रिया ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. घर वालों से भी अलग करवा दिया था, फिर दबाव बनाने लगी की घर की प्रॉपर्टी मेरे नाम करवा दो वरना फर्जी मुकदमा लिखवा देंगे.

मेरे भाई और परिजनों को साले, सास धमकी देने लगे थे. इसी दबाव में भैया ने सुसाइड कर लिया. आत्महत्या से पहले ही भाई ने रात में वीडियो बनाया और स्टेटस पर डाल दिया था. एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड में स्थित जौली होटल से सूचना प्राप्त हुई थी. रूम नंबर 105 में मोहित कुमार आए थे और बाहर नहीं निकले. जब रूम को चेक किया तो वह फांसी पर लटके हुए थे. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

You Might Also Like

Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी

Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”

Iran US Israel War : ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज में F-15 फाइटर जेट मार गिराया, अमेरिका ने बताया “बेबुनियाद”

Mohan Yadav Jaipur Visit : जयपुर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, “राजस्थान-MP भाई-भाई, मिलकर लिखेंगे विकास की नई कहानी”

Airfare Price Cap Removed India: अब हवाई टिकट की कीमतें बाजार तय करेगा, 23 मार्च से नया नियम लागू

Newsdesk Admin 20/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Sai Statement : “प्रभु श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, इसे समृद्ध बनाना हमारा संकल्प” – CM साय

सीजी भास्कर, 22 मार्च। छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम…

Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी

सीजी भास्कर, 22 मार्च। IDBI Bank में सरकार…

Mammootty Upcoming Movies 2026: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला सुपरस्टार फिर करेगा बड़ा धमाका

सीजी भास्कर 22 मार्च Mammootty Upcoming Movies 2026…

Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”

सीजी भास्कर, 22 मार्च। देश की राजनीति में…

Iran US Israel War : ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज में F-15 फाइटर जेट मार गिराया, अमेरिका ने बताया “बेबुनियाद”

सीजी भास्कर, 22 मार्च। Iran ने एक बार…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी

22/03/2026
देश-दुनियाराजनीति

Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”

22/03/2026
देश-दुनिया

Iran US Israel War : ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज में F-15 फाइटर जेट मार गिराया, अमेरिका ने बताया “बेबुनियाद”

22/03/2026
देश-दुनिया

Mohan Yadav Jaipur Visit : जयपुर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, “राजस्थान-MP भाई-भाई, मिलकर लिखेंगे विकास की नई कहानी”

22/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?