CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wildlife Protection Act : दुर्लभ ‘शेकरू’ का शिकार कर इंस्टाग्राम पर डाली वीडियो, अब सलाखों के पीछे पहुँचा युवक

Wildlife Protection Act : दुर्लभ ‘शेकरू’ का शिकार कर इंस्टाग्राम पर डाली वीडियो, अब सलाखों के पीछे पहुँचा युवक

By Newsdesk Admin
09/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल । सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने की सनक अब जेल की सलाखों तक पहुँचा (Wildlife Protection Act) रही है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने न केवल महाराष्ट्र के राजकीय पशु ‘शेकरू’ (विशालकाय गिलहरी) का शिकार किया, बल्कि उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम रील भी पोस्ट कर दी। दुर्लभ वन्यजीव की हत्या कर उसे पकाने और खाने का यह मामला अब वन विभाग की सख्ती के बाद गरमा गया है।

Contents
  • हिड़मा के गाने पर बनाई रील, वही बनी गिरफ्तारी की वजह (Wildlife Protection Act)
  • अबूझमाड़ के जंगलों से ट्रैक हुआ लोकेशन, टीम ने घर दबिश देकर दबोचा (Wildlife Protection Act)
  • शिकार में शामिल थे 11 लोग, बाकी साथियों की तलाश जारी

हिड़मा के गाने पर बनाई रील, वही बनी गिरफ्तारी की वजह (Wildlife Protection Act)

मिली जानकारी के अनुसार, बारसूर इलाके के रहने वाले आरोपी बंशी राम कवासी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुल 9 शेकरू का शिकार किया था। इस जघन्य अपराध के बाद उसने मरे हुए जीवों के साथ हिड़मा के वायरल गाने पर एक रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही दंतेवाड़ा वन विभाग अलर्ट हो गया। डीएफओ रंगनाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर रेंजर डॉ. प्रीतेश पांडेय और ज्योत्सना पांडेय की टीम ने फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

अबूझमाड़ के जंगलों से ट्रैक हुआ लोकेशन, टीम ने घर दबिश देकर दबोचा (Wildlife Protection Act)

वन विभाग की टीम ने साइबर तकनीक का सहारा लेते (Wildlife Protection Act) हुए युवक की इंस्टाग्राम आईडी के जरिए उसका मोबाइल नंबर और लोकेशन ट्रेस किया। लोकेशन अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाके में मिलने पर टीम ने जंगल के रास्ते गांव पहुंचकर बंशी राम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि शिकार करने के बाद उन सभी जीवों को पकाकर खा लिया गया था। विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकार में शामिल थे 11 लोग, बाकी साथियों की तलाश जारी

इस मामले में बंशी राम अकेला नहीं था। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस दुर्लभ प्रजाति के शिकार में कुल 11 लोग शामिल थे। वन विभाग ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार अन्य 10 लोगों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वन अधिकारियों का कहना है कि दुर्लभ जीवों का शिकार करना एक गंभीर अपराध है और रील बनाने के चक्कर में कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

PMFME Scheme Chhattisgarh : नया बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका, सरकार देगी 35% सब्सिडी
Korba Fourlane Road : सीतामणी-उरगा सड़क को फोरलेन करने की मांग, गडकरी से मंत्री ने की पहल
Chhattisgarh Mahatari Sadans : महिला सशक्तिकरण को समर्पित 51 महतारी सदनों का आज CM करेंगे लोकार्पण
Chhattisgarh Charan Paduka Yojana : मुख्यमंत्री  21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण पादुका योजना का शुभारंभ…CM के गृह जिले से होगी शुरूआत…
जवाहर मार्केट की P पार्किंग हटाने के विरोध में होगा प्रदर्शन, कहा – “प्रतिकूल असर पड़ेगा, अनुचित है”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?