CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूरे जीवन शराब नहीं पिएंगे…बिहार में नवनियुक्त 22 हजार सिपाहियों ने खाई कसम

पूरे जीवन शराब नहीं पिएंगे…बिहार में नवनियुक्त 22 हजार सिपाहियों ने खाई कसम

By Newsdesk Admin 28/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जून। बिहार पुलिस को शनिवार को लगभग 22 हजार नए सिपाही मिले हैं। बिहार में नवनियुक्त लगभग 22 हजार सिपाहियों को आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। इस मौके पर सभी नवनियुक्त सिपाहियों को शपथ दिलाई गई।

Contents
नीतीश कुमार ने सौंपे नियुक्ति पत्रकानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए कदम

सभी सिपाहियों ने आजीवन शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली। सभी सिपाहियों को बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में अपनी भूमिका निभाने की भी शपथ दिलाई गई है।

नीतीश कुमार ने सौंपे नियुक्ति पत्र

यह कार्यक्रम राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया. बिहार में इस साल चुनाव होने वाले हैं।

चुनाव की सियासी हलचल के बीच नीतीश सरकार का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह एक बड़ा कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम की जानकारी खुद नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी थी।

कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए कदम

नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पोस्ट कर कहा, कल 28 जून 2025 राज्य के युवाओं और बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है। कल बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, प्रदेश में कानून का राज स्थापित है. विधि व्यवस्था सुदृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है। कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

सीएम नीतीश कुमार ने पोस्ट में आगे कहा, 24 नवंबर 2005 को नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की तादाद 42,481 थी।

वर्ष 2006 से कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गई।

सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाना है और इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है।

स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा। इससे अपराध को काबू करने में मदद मिलेगी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी और आम नागरिकों की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

You Might Also Like

CM Mohan Yadav Meets PM Modi : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, मध्यप्रदेश आने का दिया निमंत्रण

MP Milk Scheme : दुग्ध उत्पादन के जरिए बढ़ाएगी पशुपालकों की आय, गाय का अब दूध भी खरीदेगी सरकार

GST Reforms India : जीएसटी के प्रस्तावों से शेयर बाजारों में आया सुधार, आटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में भारी खरीदारी

Shramshree Yojana : पलायन रोकने को सरकार प्रतिमाह देगी 5-5 हजार रुपये,  22 लाख, 40 हजार प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा योजना का लाभ

Father kills daughters Yamuna : पत्नी मायके से नहीं लौटी तो दो मासूम बेटियों को नदी में फेंक खुद भी कूदा

TAGGED: Bihar, Bihar breaking, Bihar News, Bihar police, Breaking news, CG News, Chhattisgarh, Chhattisgarh news, CM Nitish kumar, hindi news, india, latest news, Madhya Pradesh News, MP News, police, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 28/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article इटावा कथावाचक विवाद पर BJP सांसद साक्षी महाराज बोले- ‘क्या यह रोहिंग्या है या आतंकवादी…’
Next Article रथयात्रा के दिन मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, मौत:कथा में शामिल होकर घर लौट रहे थे; ओवरलोड गाड़ियों को बंद करने की मांग

You Might Also Like

CM Mohan Yadav Meets PM Modi
देश-दुनिया

CM Mohan Yadav Meets PM Modi : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, मध्यप्रदेश आने का दिया निमंत्रण

18/08/2025
MP Milk Scheme
देश-दुनिया

MP Milk Scheme : दुग्ध उत्पादन के जरिए बढ़ाएगी पशुपालकों की आय, गाय का अब दूध भी खरीदेगी सरकार

18/08/2025
GST Reforms India
देश-दुनिया

GST Reforms India : जीएसटी के प्रस्तावों से शेयर बाजारों में आया सुधार, आटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में भारी खरीदारी

18/08/2025
Shramshree Yojana
देश-दुनिया

Shramshree Yojana : पलायन रोकने को सरकार प्रतिमाह देगी 5-5 हजार रुपये,  22 लाख, 40 हजार प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा योजना का लाभ

18/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?