CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » क्या 22 साल बाद बंद हो जाएगी Microsoft की ये सर्विस? कभी थी Video Call की पहचान

क्या 22 साल बाद बंद हो जाएगी Microsoft की ये सर्विस? कभी थी Video Call की पहचान

By Newsdesk Admin 01/03/2025
Share

ऐसा लग रहा है कि Microsoft आखिरकार अपने वीडियो चैटिंग प्लेटफॉर्म Skype को बंद करने वाला है. विंडोज के लिए लेटेस्ट Skype के प्रीव्यू में कुछ पैच नोट्स को स्पॉट किया गया है, जिसके आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये सर्विस मई 2025 में बंद हो सकती है. इस प्लेटफॉर्म पर आज भी लाखों यूजर्स मौजूद हैं.

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इस सर्विस के बंद होने के बाद यूजर्स का क्या होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Skype को बंद करने के बाद इसके यूजर्स को Micosoft Teams पर माइग्रेट कर देगी. यानी कंपनी Skype को Teams से रिप्लेस कर रही है.

Teams पर माइग्रेट होंगे यूजर्स
XDA डेवलपर्स ने Skype के विंडोज ऐप पर इस मैसेज को स्पॉट किया है. जिसमें लिखा है, ‘मई की शुरुआत से, Skype उपलब्ध नहीं होगा. आप टीम्स पर अपनी कॉल्स और चैट्स को जारी कर सकते हैं.’ इसके अलावा Skype ऐप यूजर्स को Teams डाउनलोड करने और उस पर माइग्रेट होने के लिए भी प्रॉम्प्ट जारी करेगा.

हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. ना ही उन्होंने इस तरह की रिपोर्ट्स पर कोई टिप्पणी की है. ऐसा हो सकता है कि Skype को अलविदा कहने का वक्त अब आ चुका है. ध्यान रहे कि माइक्रोसॉफ्ट ने Skype For Business को 31 जुलाई 2021 में ही बंद कर दिया था.

2003 में शुरू हुआ था सफर
Skype का कंज्यूमर वर्जन अभी भी उपलब्ध है. इस प्लेटफॉर्म पर आज भी 2 करोड़ यूजर्स हैं. मगर ऐसा लगता है कि कंपनी ने इसे बंद करने का मन बना लिया है. Skype को 2003 में चार डेवलपर्स ने मिलकर लॉन्च किया था. ये एक ऑडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म था, जो किफायती दर पर सर्विस ऑफर करता था.

इसका मुख्य उद्देश्य हाई टेलीकॉम टैरिफ का एक सस्ता विकल्प मुहैया करना था. 2006 में इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी मिलने लगी, जिसके बाद Skype काफी पॉपुलर हुआ. ज्यादातर लोगों के ज़हन में इसकी पहचान एक वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म के रूप में ही है. माइक्रोसॉफ्ट ने इस प्लेटफॉर्म को 2011 में एक्वायर कर लिया और इसे विंडोज के साथ जोड़ दिया.

You Might Also Like

Assistant Teacher Protest Raipur: अंगारों पर चलकर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग, प्रदर्शन के बाद कई अभ्यर्थी सेंट्रल जेल भेजे गए

Oxygen Plant Safety Bhilai: स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बेसमेंट प्लांट पर PESO की सख्ती, जांच के निर्देश

India AI Impact Buildathon : AI की दुनिया में छत्तीसगढ़ का परचम, रायपुर के अनुराग और आस्था मानिक ने इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में जीता प्रथम स्थान

Jewellery Robbery in Bilaspur: UP के मिर्जापुर से 4 संदिग्ध हिरासत में, सराफा लूट केस में बड़ा ब्रेकथ्रू

Kidney Disease Crisis in Supabeda: फिर टूटी एक जिंदगी, 49 वर्षीय मरीज की एम्स में मौत

Newsdesk Admin 01/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Money Doubling Scam: जादू-टोने के नाम पर लाखों की ठगी, बलौदाबाजार में पिता-पुत्र सलाखों के पीछे

सीजी भास्कर 19 फ़रवरी बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण…

Govinda Bankruptcy Rumors : गोविंदा के बैंकरप्ट होने की अफवाहों पर भांजे विनय आनंद का खुलासा, बोले – ‘वो सुपरस्टार हैं, अफवाहों पर ध्यान न दें’

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता…

Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब घोटाले में कोर्ट में पेश हुए तेज प्रताप यादव, आरोपों से किया इनकार, बोले- ट्रायल का सामना करूंगा

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। कथित लैंड फॉर जॉब…

Bail Rejected Court : सट्टा खाईवाल ‘किंग लाला’ को बड़ा झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, आरोपी अब भी फरार

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। जिले के कुख्यात सट्टा…

False Promise of Marriage Rape Case: दुर्ग में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कोर्ट का सख्त फैसला

सीजी भास्कर 19 फ़रवरी False Promise of Marriage…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Assistant Teacher Protest Raipur: अंगारों पर चलकर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग, प्रदर्शन के बाद कई अभ्यर्थी सेंट्रल जेल भेजे गए

19/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गस्वास्थ्य

Oxygen Plant Safety Bhilai: स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बेसमेंट प्लांट पर PESO की सख्ती, जांच के निर्देश

19/02/2026
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

India AI Impact Buildathon : AI की दुनिया में छत्तीसगढ़ का परचम, रायपुर के अनुराग और आस्था मानिक ने इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में जीता प्रथम स्थान

19/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Jewellery Robbery in Bilaspur: UP के मिर्जापुर से 4 संदिग्ध हिरासत में, सराफा लूट केस में बड़ा ब्रेकथ्रू

19/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?