CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Winter Update : छत्तीसगढ़ समेत 10 से ज्यादा राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

Winter Update : छत्तीसगढ़ समेत 10 से ज्यादा राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

By Newsdesk Admin
11/11/2025
Share
Winter Update
Winter Update

सीजी भास्कर, 11 नवंबर। देशभर में ठंड बढ़ रही है। शीतलहर और कोहरे (Winter Update) की भी शुरुआत हो चुकी है। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों के लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा, कई राज्यों में कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। उसमें असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजरोम, त्रिपुरम, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई हिस्से शामिल हैं। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।

Contents
  • (Winter Update) कैसा रहने वाला है देश का मौसम?
  • दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
  • बिहार में बढ़ रही ठंड
  • उत्तर प्रदेश में क्या रहेगा मौसम का हाल?
  • (Winter Update) जानें छत्तीसगढ़ का मौसम

(Winter Update) कैसा रहने वाला है देश का मौसम?

देश के मौसम के बारे में जानें तो, अधिकांश राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके अलावा, एक-दो दिनों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। जिसमें तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के कई हिस्से शामिल हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि, 11 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा और सुबह के वक्त हल्का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। दिन में मौसम सुहावना रहेगा लेकिन रात होते ही ठंड बढ़ने लगेगी।

बिहार में बढ़ रही ठंड

बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। पटना के साथ-साथ 22 जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश में क्या रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाएं चल रही हैं। इसके चलते रात में अचानक से ठंड बढ़ गई है। इटावा, कानपुर और बाराबंकी के साथ-साथ अधिकांश जिलों में 10 डिग्री से नीचे तक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से अनुमान जताया गया है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारीमध्य प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के करीब 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, मंडला, रीवा औ शहडोल में शीतलहर का अलर्ट जारी है।

(Winter Update) जानें छत्तीसगढ़ का मौसम

छत्तीसगढ़ में सर्दी की शुरुआत के साथ अब ठंड बढ़ने लगी है। बीते चार दिनों से उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं की वजह से मौसम एकदम बदल गया है। अब लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास भी होने लगा है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट ने गर्म कपड़ों की याद दिला दी है। मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि आज की स्थिति में छत्तीसगढ़ के ऊपर से उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाएं चल रही है जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में सामान्य से 5 डिग्री तक गिर गया है।

Tamnar Crime News : अकेली महिला को देख घर में घुसा सिरफिरा आशिक, पुलिस ने भेजा जेल
जेल में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत: गला दबाने और 35 जख्मों के निशान पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य से मांगा जवाब..
श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
Paddy Payment Limit : धान विक्रय पर भुगतान सीमा से किसानों में रोष, 20 हजार की दैनिक लिमिट से परेशानी बढ़ी
Placement Camp Mahasamund : महासमुंद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दो दिन चलेगा भर्ती शिविर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?