सीजी भास्कर, 25 मई |
छतरपुर में शनिवार रात मंगलसूत्र को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। ये घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लखरावन गांव में हुई।
दिल्ली में मजदूरी करने वाले 37 साल राजकुमार अहिरवार ने अपनी पत्नी गिरजा से मंगलसूत्र पहनने को कहा। गिरजा ने नया सोने का मंगलसूत्र की मांग की। इस बात पर विवाद हो गया। पत्नी गिरजा ने अपने देवास विशाल, दीपू और ननद तन्नू, पूजा के साथ मिलकर राजकुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पति बोला- घर आने से मना करती है पत्नी
घायल राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजकुमार का कहना है कि उसकी पत्नी कभी मंगलसूत्र नहीं पहनती। पत्नी उन्हें घर आने से मना करती हैं और दिल्ली में रहकर काम करने को कहती हैं।
‘बेटी के सोने-चांदी के गहने फेंक दिए थे’
राजकुमार की सास जमुना के अनुसार, उनकी बेटी ने पीतल के मंगलसूत्र को गर्मी में गर्म होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले राजकुमार ने पत्नी के सभी सोने-चांदी के गहने उतारकर फेंक दिए थे। सिटी कोतवाली टीआई अरविंद दांगी ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।