CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लेबर वार्ड में महिला तड़पती रही, स्टाफ गायब, युवक ने बनाई वीडियो, नर्स ने किया पलटवार…

लेबर वार्ड में महिला तड़पती रही, स्टाफ गायब, युवक ने बनाई वीडियो, नर्स ने किया पलटवार…

By Newsdesk Admin
18/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जून। बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सिम्स में लापरवाही और अव्यवस्था कम नहीं हो रही है। यहां देर रात लेबर वार्ड में डॉक्टर और नर्स गायब रहे। वहीं, महिला दर्द से तड़पती रही। इस अव्यवस्था के बीच युवक ने स्टाफ नर्स का सोते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Contents
  • 8-10 गार्ड लेकर आ गई नर्स, वीडियो कराया डिलीट
  • नर्स ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा की शिकायत
  • एमएस बोले- रेस्ट रूम का वीडियो बनाना गलत
  • टीआई ने कहा- जांच के बाद कार्रवाई

दूसरी तरफ स्टाफ नर्स ने वीडियो बनाने वाले युवक पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली थाने में शिकायत कर दी। वीडियो में ड्यूटी के बीच नर्स अपने कक्ष में आराम करती और मरीज युवक मरीजों से डॉक्टर और नर्स के आने की बात पूछते हुए नजर आ रहा है।

बता दें कि एक दिन पहले भी सिम्स के डॉक्टर पर नवजात के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा था। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने सिम्स में जमकर हंगामा मचाते हुए दोषी डॉक्टर के खिलाफ जांचकर कार्रवाई करने की मांग की थी।

दरअसल, कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पोता निवासी सोमदेव रजक गर्भवती पत्नी यशोदा रजक को 12 जून की रात सिम्स में भर्ती कराया। रात करीब 2.30 बजे सोमदेव का बहनाई और दोस्त अस्पताल में मौजूद थे। इसी दौरान एक आया मरीज को व्हीलचेयर पर लेकर आई और मदद मांगी, जिस पर उन्होंने मदद की।

महिला मरीज को लेकर जब लेबर वार्ड में पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। बहनोई रूपेश रजक नर्सिंग रूम के पास पहुंचे तो नर्स आकांक्षा दिवाकर भीतर से दरवाजा बंद कर सो रही थी। इसके बाद रूपेश ने वीडियो बनाना शुरू किया। इसके बाद वीडियो बनाते हुए वार्ड में पहुंचा। वो वीडियो में वार्ड की अव्यवस्था बताने लगा।

8-10 गार्ड लेकर आ गई नर्स, वीडियो कराया डिलीट

इसी दौरान नर्स ने 8-10 गार्ड को बुलवा कर ले आई। उसने युवक को धमकाते हुए वीडियो डिलीट करने कहा। इस पर युवक ने कुछ वीडियो डिलीट किया। लेकिन, चालाकी से एक वीडियो को अपने दो-तीन दोस्तों के वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

नर्स ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा की शिकायत

इधर, नर्स ने एमएस डॉ. लखन सिंह को पत्र लिखकर युवक के नशे में होने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने और बदसलूकी का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

नर्स की शिकायत को सिम्स प्रबंधन ने पुलिस थाने भेज दिया है। वहीं, वीडियो बनाने वाले रूपेश रजक का कहना है कि वह शराब के नशे में नहीं था और न ही दुर्व्यवहार किया है। अपनी गलती छिपाने के लिए नर्स खुद गलत आरोप लगा रहीं हैं।

एमएस बोले- रेस्ट रूम का वीडियो बनाना गलत

सिम्स के एमएस डॉ. लखन सिंह का कहना है कि युवक ने गलत तरीके से देर रात वीडियो बनाया है। युवक नशे में था, उसने नर्सिंग रूम में जाकर नर्सिंग स्टाफ का वीडियो बनाया।

महिला के बार-बार मना करने पर भी वह नहीं रुका। नर्सिंग स्टाफ की शिकायत पर युवक के खिलाफ FIR दर्ज करने सिम्स प्रबंधन ने कोतवाली प्रभारी को पत्र लिखा है।

टीआई ने कहा- जांच के बाद कार्रवाई

कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि इस संबंध आवेदन मिला है। वीडियो में युवक ने डॉक्टर और नर्स के मौजूद नहीं होने की जानकारी देते हुए नजर आ रहा है।

इधर, सिम्स प्रबंधन ने युवक को नशे में बताते हुए महिला नर्स के साथ बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच के बाद संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
Online Fraud Awareness : सावधान! ऑनलाइन ऑफर में फंसना पड़ सकता है महंगा, साइबर ठगी ऐसे बना रहे शिकार
Durg Breaking : आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पति-पत्नी फांसी पर मिले, दो बच्चे मृत
युवा संघ की पहल:धमतरी-बालोद में रोपे 820 पौधे, 150 अब पेड़ बन चुके; ग्रुप में 100 से ज्यादा सदस्य..
Cattle Safety Drive CG : रेडियम पट्टी से रोकी जाएगी सड़क हादसा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन का बड़ा अभियान
इंटरवल में सर ने मेरे साथ…, छात्रा से अश्लील हरकत, रोते-रोते सुनाई आपबीती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur murder cases
Raipur murder cases : रायपुर में 221 दिनों में 19 हत्याएं, अगस्त में ही 10 मामले; मामूली विवाद बने बड़ी वारदातों की वजह

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद भी राजधानी…

Junwani Road Bridge  :  विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर
Junwani Road Bridge  :  विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, यातायात और…

Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट
Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट

छत्तीसगढ़ में मानसून की जोरदार बारिश (Chhattisgarh Weather) …

Indra Saw Protest
Indra Saw Protest : भाटापारा ग्रामीण थाने में विधायक इंद्र साव का धरना, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

पुलिस की कार्यशैली को लेकर सोमवार को भाटापारा…

Liquor Ban Kevari Panchayat : शराब पर पंचायत का शिकंजा, पीने-पिलाने पर 5000 जुर्माना
Liquor Ban Kevari Panchayat : शराब पर पंचायत का शिकंजा, पीने-पिलाने पर 5000 जुर्माना

शराबबंदी (Liquor Ban Kevari Panchayat) को लेकर सरगुजा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?