सीजी भास्कर, 30 जून। Woman Ran Away With Relative : 35 वर्षीय महिला प्रेमजाल में फंसकर अपने 60 वर्षीय जीजा के साथ फरार हो गई। दिव्यांग पति ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी को खोजकर लाने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
ग्रामीण एक हाथ से दिव्यांग है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पत्नी की पहले भी शादी हो चुकी थी। पहले पति की मृत्यु के बाद उसके साथ शादी की थी।
कुछ समय पहले पत्नी के मायके पक्ष का 60 वर्षीय रिश्तेदार गांव में राजमिस्त्री के काम के लिए आया था। एक सप्ताह तक उसने घर में प्लास्टर का कार्य किया।
इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध हो गए। पत्नी 24 अप्रैल को घर से लापता हो गई। उसने उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी रिश्ते के जीजा के साथ चली गई है।
वह विवाहित है और उसकी संतान भी है। पीड़ित ने 18 जून को दोबारा पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि पत्नी घर से नकदी व अन्य सामान भी ले गई है।
उसने आर्थिक और शारीरिक विवशता जताते हुए पत्नी को खोज कर लाने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया (cg police) कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।