CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Workers Free Health Checkup : विश्वकर्मा जयंती पर बड़ा ऐलान: पंजीकृत श्रमिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच, खातों में पहुंची 65 करोड़ से अधिक राशि

Workers Free Health Checkup : विश्वकर्मा जयंती पर बड़ा ऐलान: पंजीकृत श्रमिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच, खातों में पहुंची 65 करोड़ से अधिक राशि

By Newsdesk Admin
17/09/2025
Share
Workers Free Health Checkup
Workers Free Health Checkup

रायपुर, 17 सितम्बर 2025। विश्वकर्मा जयंती पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास में श्रमवीरों की भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने श्रमिकों को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके परिश्रम और भागीदारी से ही विकसित छत्तीसगढ़ तथा विकसित भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के सपने श्रमवीरों की मेहनत से पूरे होंगे। उन्होंने घोषणा की कि दीदी ई-रिक्शा योजना की सहायता राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये की जाएगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना में मकान निर्माण हेतु दी जाने वाली राशि भी 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये की जाएगी। साथ ही, पंजीकृत श्रमिकों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच (Workers Free Health Checkup) का संपूर्ण खर्च श्रम विभाग उठाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और बीते वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहितैषी कार्यों से प्रदेश को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि सरकार श्रमिकों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आवास और औजारों की सुविधा (Workers Free Health Checkup) पर विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 1 लाख 84 हजार 220 श्रमिकों के खातों में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं—दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, निर्माण श्रमिक मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि के तहत 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार रुपये से अधिक राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों और श्रमिकों का पैसा अब सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ई-श्रम पोर्टल से श्रमिकों को बड़ी राहत (Workers Free Health Checkup) मिली है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब अपंजीकृत श्रमिक की कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर भी एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘श्रमेव जयते’ वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर से शिकायतों का त्वरित निराकरण हो रहा है। शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने ‘‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’’ और श्रमिकों के बच्चों के लिए आईआईटी, जेईई, नीट एवं सीए जैसी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ‘ट्राइबल हॉस्टल’ की सीटें 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गई हैं (Workers Free Health Checkup)।

इस अवसर पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि श्रमिकों की देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 1.84 लाख श्रमिकों के खातों में 65.16 करोड़ रुपये डीबीटी से भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के तीन मंडलों के माध्यम से 72 योजनाएँ (Workers Free Health Checkup) संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ लगातार श्रमिकों तक पहुंच रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में चयनित बच्चों से भेंट कर घोषणा की थी कि अगले शैक्षणिक सत्र से सीटें 100 से बढ़ाकर 200 की जाएंगी।

Jayaramnagar Fertilizer Shop Raid : खाद दुकानों पर एक और वार: जयरामनगर में 3 दुकानदारों को नोटिस, 1 दुकान सील
Raipur–Delhi Air India Flights Cancelled: 26 जनवरी तक यात्रियों की उड़ानें थमीं, यात्रा योजनाओं पर असर
51 करोड़ की सौगात के लिए डिप्टी CM ने विधायक रिकेश को दी बधाई, कहा – “सभी कार्यों की करें मानीटरिंग”
छत्तीसगढ़ में Cyclone MONTHA Effect: 10 दिन में दूसरी बार रेल ट्रैक पर भूस्खलन, सुरंग के अंदर गिरे बोल्डर, सुबह तक बहाल हुआ रूट
Sehore Double Murder : परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन की पीट-पीटकर हत्या, चाचा और चचेरे भाई पर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Naxal Surrender in Bastar: 210 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, रूपेश समेत कई बड़े माओवादी हुए आत्मसमर्पण

17/10/2025
Land Acquisition Compensation Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Land Acquisition Compensation Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कई अहम मुद्दों पर घमासान के आसार, पेड़ों की कटाई से लेकर किसानों के भुगतान तक सरकार से जवाब

10/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Online Fraud Case: डॉक्टर बनकर शादी वेबसाइट पर दोस्ती, फिर महिला कॉन्स्टेबल को ब्लैकमेल कर ठगे 4 लाख

09/12/2025
Bastar Martyr Ranjit Kashyap
छत्तीसगढ़

Bastar Martyr Ranjit Kashyap : मणिपुर में शहीद हुआ बस्तर का लाल रंजीत कश्यप, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

22/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?