CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अरे वाह! 2 दिन में कमा डाले 60 करोड़ रुपये, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म

अरे वाह! 2 दिन में कमा डाले 60 करोड़ रुपये, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म

By Newsdesk Admin
19/04/2026
Share

सीजी भास्कर 19 अप्रैल

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने रिलीज के 2 दिन पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा जा रहा है. ओपनिंग डे पर भूत बंगला को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला और अब फिल्म अपने पहले वीकेंड का जमकर फायदा उठा रही है. लोग भी अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी का जोर-शोर से स्वागत कर रहे हैं. वहीं प्रियदर्शन संग उनकी बेमिसाल जोड़ी का कमाल एक बार फिर से दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. प्रियदर्शन पहले भी अक्षय कुमार के लिए लकी चार्म साबित हुए हैं. अब एक बार फिर से ऐसा ही कुछ होता नजर आ रहा है.

दमदार स्टार कास्ट से सजी इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में अच्छी-खासी उछाल देखने को मिली है. इससे ये अंदाजा भी लग रहा है कि रविवार को फिल्म की कमाई में और भी इजाफा होता नजर आ सकता है. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की भूत बंगला ने दो दिन में कितने रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया है.भूत बंगला ने भारत में कितने कमा लिए?भूत बंगला फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर पेड प्रिव्यूज की कमाई को मिलाकर 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म की कमाई में दूसरे दिन अच्छी उछाल देखने को मिली है और इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की ये ग्रोथ गौर करने वाली है और इस बात को भी दर्शा रही है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है.

वहीं फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपये का हो गया है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ रुपये का हो चुका है.कितना रहा भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शनखास बात ये है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म विदेशों में भी बढ़िया कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का दूसरे दिन का ओवरसीज कलेक्शन 9 करोड़ रुपये का रहा है जिससे फिल्म का 2 दिनों का कुल ओवरसीज कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये का हो गया है. इसे अगर जोड़ लिया जाए तो अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की भूत बंगला ने रिलीज के 2 दिनों में दुनियाभर में 60.50 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है.

दमदार स्टारकास्ट का दिखा सिनेमाघरों में जादूभूत बंगला फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 120 करोड़ से लेकर 150 करोड़ तक माना जा रहा है. ऐसे में फिल्म ने 2 दिन में ही बजट का आधा रिकवर कर लिया है और अब फिल्म की नजरें रविवार के कलेक्शन पर हैं. फिल्म औसतन 30 करोड़ कमा रही है. अगर इसे और भी ऑडियंस मिलती है तो पहले वीकेंड में अक्षय कुमार की ये फिल्म 100 करोड़ रुपये के आसपास कमा सकती है जो अक्षय कुमार के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से एक बड़ी खुशखबरी होगी. फिल्म की सफलता के पीछे इसकी स्टार कास्ट का भी हाथ है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता और राजपाल यादव जैसे कलाकार शामिल हैं.

‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर…’ Kjo के नाम का गलत इस्तेमाल पड़ा महंगा, फिल्म पर लगा बैन
ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा धमाका! वामशी पेडिपल्ली संग नई फिल्म अनाउंस
Kaun Banega Crorepati 18 : KBC 18 में अमिताभ बच्चन ने बताया अपना अधूरा सपना, बोले- संगीत न सीख पाने का है अफसोस
Digital Film Buzz : सोशल कनेक्शन से बदल गई फिल्मों की मार्केटिंग की परिभाषा
The Kerala Story 2 Controversy : ‘द केरल स्टोरी 2’ पर बढ़ा विवाद, अनुराग कश्यप ने फिल्म पर साधा निशाना; बोले – ‘सिर्फ पैसे कमाने की कोशिश’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?