सीजी भास्कर, 23 सितंबर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में तेज रफ्तार XUV गाड़ी के चालक सड़क पर बैठे बछडे को रौंदकर फरार हो गया। इस हादसे में बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया लेकिन घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने वाहन नंबर सीजी 04 एनवी 5557 के अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज की है। खम्हारडीह थाना पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।