CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी के इन जिलों में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 178 मदरसों और धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर

यूपी के इन जिलों में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 178 मदरसों और धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मई। UP News: उत्तर प्रदेश के नेपाल सीमा से सटे जिलों में योगी सरकार ने अवैध कब्जों और बिना अनुमति चल रहे धार्मिक स्थलों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है।

Contents
  • श्रावस्ती में सबसे ज्यादा 102 अवैध मदरसे सील
  • बहराइच में 13 मदरसे चिन्हित, 5 सील, 8 हटाए गए
  • क्यों जरूरी है ये अभियान?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों पर शुक्रवार को भी यह अभियान जारी रहा। प्रशासन ने बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, पीलीभीत और महाराजगंज जिलों में अब तक कुल 205 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई का मकसद सीमावर्ती इलाकों में शांति, कानून व्यवस्था और सरकारी जमीन की रक्षा करना है. जानकारी के अनुसार, इन जिलों में कई धार्मिक स्थल और मदरसे बिना किसी सरकारी मान्यता के चल रहे थे. इनमें से कई ऐसे स्थान भी थे, जो सार्वजनिक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए थे।

श्रावस्ती में सबसे ज्यादा 102 अवैध मदरसे सील

श्रावस्ती में अब तक 102 अवैध मदरसे चिह्नित किए गए, जिन्हें सील कर दिया गया है. वहीं, 5 मजारों में से 4 को हटाया गया है और एक मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. जिले में दो ईदगाह भी हटाई गई है. प्रशासन ने एक अन्य धार्मिक स्थल को नोटिस भेजा है.

महाराजगंज में 28 अवैध मदरसों और एक धार्मिक स्थल पर कार्रवाई हो चुकी है. यहां 5 मजारें हटाई गईं और एक ईदगाह को भी चिह्नित किया गया है. फरेंदा क्षेत्र में एक अवैध धार्मिक स्थल को कब्जेदार ने खुद हटा लिया है.

बहराइच में 13 मदरसे चिन्हित, 5 सील, 8 हटाए गए

बहराइच जिले में 13 अवैध मदरसों में से 5 को सील किया गया है और 8 हटाए गए हैं. इसके अलावा, 8 धार्मिक स्थलों में से 2 को हटाया गया और शेष को नोटिस भेजा गया है. 2 मजारों में से एक को हटाया गया है, और एक ईदगाह को नोटिस दी गई है.

बलरामपुर जिले में 28 मदरसों पर कार्रवाई हुई है. इनमें से 22 को सील और 5 को हटाया गया है. वहीं, 10 मजारों में से 8 को हटाया गया है और 2 को नोटिस भेजा गया है. यहां एक ईदगाह को भी हटाया गया है.

सिद्धार्थ नगर में नेपाल सीमा के 10 किमी क्षेत्र में 22 अतिक्रमण चिह्नित हुए हैं. इनमें 18 मदरसे और 4 धार्मिक स्थल शामिल हैं. 9 मदरसे हटाए गए और 5 को सील कर दिया गया है. पीलीभीत में अभी तक केवल 1 अवैध धार्मिक स्थल सामने आया है, जिसे नोटिस दिया गया है.

क्यों जरूरी है ये अभियान?

उत्तर प्रदेश के कई सीमावर्ती इलाके वर्षों से अवैध कब्जों की समस्या से जूझते रहे हैं। खासकर नेपाल Nepal सीमा के नजदीक ये गतिविधियां सुरक्षा के लिहाज से भी संवेदनशील मानी जाती हैं. ऐसे इलाकों में अवैध मदरसे और धार्मिक स्थल स्थानीय शांति और प्रशासनिक नियंत्रण में बाधा बन सकते हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य में अवैध कब्जे और बिना मान्यता के धार्मिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार की मंशा है कि सभी धार्मिक संस्थान और शिक्षण केंद्र कानूनी दायरे में रहें और किसी भी तरह की अराजकता न फैलने पाये.

Chhattisgarh Vidhan Sabha : पावस सत्र की रणनीति पर मंथन, विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की अहम बैठक
Sehore Fire Accident : रात में कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, बिजली विभाग की डीपी को बताया कारण
अब छत्तीसगढ़ में सियार का आतंक, आदमखोर के हमले में चार महिलाएं घायल, ग्रामीणों में दहशत, सियार से सतर्क रहने की गई “मुनादी”
बाल्टी में डूब कर घर के इकलौते चिराग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खौफनाक कत्ल: गर्लफ्रेंड को लेकर हुई बहस के बाद दोस्तों ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?