CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी के 2.39 करोड़ ग्रामीण परिवारों को योगी सरकार की सौगात, पानी की परेशानी से मिलेगी राहत

यूपी के 2.39 करोड़ ग्रामीण परिवारों को योगी सरकार की सौगात, पानी की परेशानी से मिलेगी राहत

By Newsdesk Admin 08/05/2025
Share

08 मई 2025 :

Har Ghar Nal Yojna News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत भरी घोषणा की है. अब ‘हर घर नल’ योजना के तहत ग्रामीणों को नल कनेक्शन के लिए सामुदायिक अंशदान यानी अपनी जेब से 10 प्रतिशत पैसा नहीं देना होगा. यह खर्च अब पूरी तरह से राज्य सरकार उठाएगी. इस फैसले से राज्य के 2.39 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा.

इस योजना को केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत लागू किया गया है, जिसका लक्ष्य है कि देश के हर ग्रामीण घर में साफ पेयजल की सुविधा नल के माध्यम से पहुंचे. अब तक इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुका है.

योजना के लिए 4500 करोड़ रुपये की व्यवस्था

इस योजना में पहले गांव वालों को पूंजी लागत का हिस्सा सामुदायिक अंशदान के रूप में देना होता था. सामान्य गांवों में यह 10% और अनुसूचित जाति/जनजाति बहुल गांवों में 5% निर्धारित था. लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार ने यह अंशदान खुद वहन करने का फैसला लिया है. इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में 4500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. पिछले वर्ष 2024-25 में यह राशि 2000 करोड़ रुपये थी, जिसे अब दोगुना से अधिक कर दिया गया है.

हालांकि नल कनेक्शन की पूंजी लागत सरकार वहन करेगी, लेकिन ग्रामीणों को नल की देखरेख और संचालन के लिए अपनी ग्राम पंचायत को हर महीने सिर्फ 50 रुपये देने होंगे. यह राशि ‘वॉटर टैरिफ’ के रूप में ली जाएगी ताकि जल स्रोत और सप्लाई सिस्टम की देखभाल नियमित रूप से हो सके.

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की परेशानी से मिलेगी राहत

योगी सरकार की इस घोषणा को गांवों में जल सुविधा को लेकर एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. इससे न केवल ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा. पेयजल की कमी से जूझते कई गांवों में अब साफ और सुरक्षित पानी पहुंच सकेगा, जिससे बीमारियों से बचाव होगा और महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी. इसका उद्देश्य वर्ष 2024 तक हर ग्रामीण घर तक पाइप से पानी पहुंचाना है. योगी सरकार इस मिशन को पूरी ताकत से जमीन पर उतार रही है. पिछले कुछ वर्षों में यूपी ने इसमें देशभर में उल्लेखनीय प्रगति की है.

जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव ने क्या बोला?

नमामि गंगे और जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है ताकि ग्रामीण परिवारों को किसी तरह की आर्थिक दिक्कत न हो और वे स्वच्छ पानी का अधिकार पूरी तरह से पा सकें. सरकार का लक्ष्य है, हर घर जल, हर घर मुस्कान.

You Might Also Like

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Newsdesk Admin 08/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Budget 2026: 1600 करोड़ के बजट पर आज फैसला, विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में आज नगर निगम…

Driver Murder Case: उधार के पैसों के विवाद में ड्राइवर की हत्या, हेल्पर को उम्रकैद

छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले में हुए चर्चित हत्याकांड…

Khelo India Tribal Games: जगदलपुर में एथलेटिक्स का आगाज़, 27 राज्यों के 443 खिलाड़ी मैदान में

बस्तर संभाग के Jagdalpur में आज से खेलों…

CBSE CG Board Dispute: CBSE पढ़ाई, CG बोर्ड परीक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से जवाब तलब

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निजी स्कूलों के एक…

Ambikapur Flight Service: अंबिकापुर से दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हवाई कनेक्टिविटी का नया…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?