CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन कृष्ण को नहीं’, अब तेज प्रताप का इमोशनल कार्ड, तेजस्वी को दिया आशीर्वाद

सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन कृष्ण को नहीं’, अब तेज प्रताप का इमोशनल कार्ड, तेजस्वी को दिया आशीर्वाद

By Newsdesk Admin 01/06/2025
Share

सीजी भास्कर 1 जून आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. रविवार को उन्होंने ना सिर्फ रिश्तों में तनातनी, पारिवारिक दूरी पर चुप्पी तोड़ी, बल्कि ‘कृष्ण-अर्जुन’ वाली भूमिका से जुड़ा भावनात्मक पोस्ट भी किया. तेज प्रताप ने तेजस्वी को अर्जुन बताया और छोटे भाई कहकर आशीर्वाद भी दिया. इससे पहले सुबह उन्होंने माता-पिता यानी लालू यादव और राबड़ी देवी को अपनी जिंदगी में भगवान से बढ़कर बताया था.

तेज प्रताप ने एक्स पर महाभारत के कृष्ण-अर्जुन संग्राम की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालो… तुम कभी सफल नहीं हो सकोगे. कृष्ण की सेना तो ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं. हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा. बस, मेरे भाई भरोसा रखना. मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं. फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा. मेरे भाई, मम्मी-पापा का ख्याल रखना… जयचंद हर जगह हैं. अंदर भी और बाहर भी.‘आप हैं तो सबकुछ है…’, मम्मी-पापा के लिए भावुक संदेशइससे पहले तेज प्रताप ने रविवार सुबह माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए एक इमोशनल पोस्ट किया था. इसमें लिखा था, मेरे प्यारे मम्मी-पापा… मेरी सारी दुनिया आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए.

ना कि कुछ और. पापा, आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले जयचंद जैसे लालची लोग. बस, मम्मी-पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा.‘कृष्ण-अर्जुन’ की जोड़ी और अंदरूनी कलह की पुरानी कहानीतेज प्रताप खुद को कई बार कृष्ण और छोटे भाई तेजस्वी यादव को अर्जुन कह चुके हैं. चार साल पहले 2021 में जब दोनों भाइयों के बीच मतभेद की खबरें आई थीं, तब भी तेज प्रताप ने तेजस्वी को मुकुट पहनाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था, चाहे जितना षड्यंत्र रचो, कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी को तोड़ नहीं पाओगे.उस समय भी तेज प्रताप, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और रणनीतिकार संजय यादव से नाराज चल रहे थे. तेज प्रताप ने पोस्ट में लिखा था, जो प्रवासी सलाहकार पार्टी चला रहा है, वो अपने गांव में भी किसी को सरपंच नहीं बनवा सकता. वो मेरे अर्जुन को क्या मुख्यमंत्री बनाएगा.

वो प्रवासी सलाहकार सिर्फ लालू परिवार और राजद में मतभेद पैदा कर सकता है. तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि संजय यादव के कारण हम दोनों भाई मिल नहीं पा रहे हैं.पिछले हफ्ते तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर एक लड़की के साथ फोटो शेयर कर खुद को 12 साल से रिलेशन में बताया था. लड़की का नाम अनुष्का यादव बताया था. लेकिन बाद में पोस्ट डिलीट कर दी थी. फिर वही तस्वीर दोबारा शेयर की थी. आखिरी में दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था. तेज प्रताप ने AI जनरेटेड फोटो से बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया था. इस विवाद के बाद लालू फैमिली में सन्नाटा छा गया. लालू ने तेज प्रताप को परिवार से निकालने का ऐलान किया और पार्टी से भी 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था.लालू ने एक्स पर लिखा था, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है

. ऐसी परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे, वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है.

You Might Also Like

Kharoond River Bridge Closure: एक महीने की बंदी से हड़कंप, रिहर्सल में खुली ट्रैफिक सिस्टम की पोल

Surajpur Hospital Negligence: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद भी इलाज में देरी, मंत्री का अचानक दौरा, सिस्टम पर उठे सवाल

Religious Freedom Verdict: घर में प्रार्थना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना अनुमति सभा मान्य

Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज

Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन

Newsdesk Admin 01/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert: बदला मौसम, अगले 48 घंटे आंधी-बारिश और ओलों का खतरा

छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ले ली…

Mule Account Gang Bust: 111 खातों से 86 लाख का खेल, दुर्ग में ‘किराए के खातों’ से चल रहा था ठगी का धंधा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगी के खिलाफ…

Kharoond River Bridge Closure: एक महीने की बंदी से हड़कंप, रिहर्सल में खुली ट्रैफिक सिस्टम की पोल

छत्तीसगढ़ के भिलाई-कुम्हारी इलाके में खारून नदी पर…

Karan Johar Show Contestants
Karan Johar Show Contestants : ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ में नहीं दिखेंगे समर्थ जुरेल? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

सीजी भास्कर, 31 मार्च। प्राइम वीडियो के चर्चित…

Surajpur Hospital Negligence: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद भी इलाज में देरी, मंत्री का अचानक दौरा, सिस्टम पर उठे सवाल

Surajpur Hospital Negligence : छत्तीसगढ़ के Surajpur जिला…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्य

Surajpur Hospital Negligence: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद भी इलाज में देरी, मंत्री का अचानक दौरा, सिस्टम पर उठे सवाल

31/03/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Religious Freedom Verdict: घर में प्रार्थना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना अनुमति सभा मान्य

31/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज

31/03/2026
Amit Shah Statement Naxalism
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?