CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सगी भाभी और भतीजी का दुपट्टे से गला घोंट युवक हुआ फरार, चप्पा चप्पा छान रही पुलिस

सगी भाभी और भतीजी का दुपट्टे से गला घोंट युवक हुआ फरार, चप्पा चप्पा छान रही पुलिस

By Newsdesk Admin 18/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। एक युवक ने अपनी भाभी और 3 माह की मासूम बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी है। इस संबंध में आरोपी के भाई ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि इस वारदात के पीछे प्रेम संबंध का मामला है। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद की इस वारदात में एक युवक ने अपनी सगी भाभी और तीन माह की बच्ची का गला घोंट दिया है। यह घटना गाजियाबाद के वेबसिटी थाना क्षेत्र के बम्हैटा गांव की है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस वारदात के संबंध में महिला के पति ने अपने छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

ACP लिपि नगाइच ने बताया कि बम्हैटा गांव में रहने वाली 34 वर्षीय परवीन और उसकी तीन माह की मासूम बच्ची आफिया की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि परवीन का देवर जीशान के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के बारे में कुछ सुराग मिले हैं, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार बिहार का रहने वाला बुरहान यहां बम्हैटा गांव में रहने वाला आठ साल से किराए का घर लेकर रहता है और यहां पास की ही एक बुक बाइंडिंग कंपनी में नौकरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि यहां वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। कुछ समय पहले गांव से अपने भाई जीशान को भी बुला लिया और अपने साथ ही रख लिया। तीन महीने पहले उसे बेटी हुई थी। पीड़ित पति ने बताया कि रविवार की रात वह अपनी ड्यूटी पर था, इसी बीच उसके भाई ने उसकी पत्नी शाहीन परवीन और तीन माह की बेटी आफिया का गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया. पड़ोसियों की सूचना पर वह घर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्थानीय लोगों ने इस वारदात की वजह प्रेम संबंध और पैसों को लेनदेन से जुड़ा है, हालांकि अभी तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच हर संभावित एंगल से हो रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

You Might Also Like

Tantra Mantra Fraud : तंत्र-मंत्र से रुपये बढ़ाने का झांसा, 3.50 लाख की ठगी का खुलासा; दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Balrampur Crime : कुएँ में मिली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

Jewellery Shop Theft : सोशल मीडिया रील्स से सीखी चोरी की तरकीबें, ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

Raigarh Prostitution Crackdown : बोईरदादर में देह व्यापार पर पुलिस की दबिश, मकान मालिक सहित एक महिला हिरासत में

Newsdesk Admin 18/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Public Transport Crisis Raipur: राजधानी की रफ्तार थमी, बसों की कमी से बढ़ा ट्रैफिक दबाव

Public Transport Crisis Raipur Reality : राजधानी रायपुर…

Chhattisgarh Train Cancellation
Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने…

CG Viral Video
CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। “परित्राणाय साधुनाम्” का संदेश…

Chhattisgarh Real Estate News
Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

AI Bike Theft Control Raipur: राजधानी में बाइक चोरों पर डिजिटल शिकंजा

AI Bike Theft Control Raipur Initiative : राजधानी…

You Might Also Like

Tantra Mantra Fraud
अपराधछत्तीसगढ़

Tantra Mantra Fraud : तंत्र-मंत्र से रुपये बढ़ाने का झांसा, 3.50 लाख की ठगी का खुलासा; दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

10/02/2026
Balrampur Crime
अपराधछत्तीसगढ़

Balrampur Crime : कुएँ में मिली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

10/02/2026
Jewellery Shop Theft
अपराधछत्तीसगढ़

Jewellery Shop Theft : सोशल मीडिया रील्स से सीखी चोरी की तरकीबें, ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

10/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीति

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?