CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Youth Climbs Electric Tower : 100 रुपये के लिए नाराज युवक 400 केवी बिजली टावर पर चढ़ा, 23 घंटे बाद उतरा नीचे

Youth Climbs Electric Tower : 100 रुपये के लिए नाराज युवक 400 केवी बिजली टावर पर चढ़ा, 23 घंटे बाद उतरा नीचे

By Newsdesk Admin 23/10/2025
Share
Youth Climbs Electric Tower
Youth Climbs Electric Tower

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। दीपावली की रात सोनभद्र जिले में एक अजीबोगरीब घटना (Youth Climbs Electric Tower) सामने आई, जिसने प्रशासन से लेकर स्थानीय लोगों तक को परेशान कर दिया।

यहां अनपरा क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक महज़ 100 रुपये के विवाद में घर से नाराज होकर 400 केवी के पावर ग्रिड टावर पर चढ़ गया।

करीब 23 घंटे तक जारी ड्रामे के बाद मंगलवार शाम छह बजे उसे किसी तरह नीचे उतारा गया। युवक की पहचान अर्जुन बहादुर (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात अर्जुन ने अपने पिता से 100 रुपये मांगे थे, लेकिन जब उसे केवल 20 रुपये दिए गए, तो वह नाराज होकर घर से निकल (Youth Climbs Electric Tower) गया और कुछ ही देर में ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने जब उसे देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर अनपरा पुलिस और रेणुसागर फायर फाइटिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन अर्जुन नीचे आने के बजाय और ऊपर चढ़ने लगा। इस बीच उसने टावर से ही अपने दोस्तों से शराब की मांग की। दोस्तों ने शराब देने का झांसा देकर उसे नीचे लाने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए टावर की बिजली लाइन को पांच घंटे के लिए बंद करना पड़ा, जिससे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही।

पुलिस ने सुरक्षा घेरे में पूरे इलाके को बंद कर दिया और कई घंटों तक मनाने के बाद मंगलवार शाम छह बजे आखिरकार अर्जुन को नीचे उतार लिया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति (Youth Climbs Electric Tower) को सामान्य किया गया।

अर्जुन की मां रामकली ने बताया कि उनका बेटा दीपावली की रात पिता से पैसे को लेकर झगड़ा करने के बाद नाराज हो गया था।

उन्होंने कहा, “उसे सिर्फ 20 रुपये मिले थे, जबकि वो 100 रुपये मांग रहा था। गुस्से में आकर वो घर से चला गया और टावर पर चढ़ गया।”

पुलिस के मुताबिक, अर्जुन पिछले महीने ही चोरी के मामले में जेल जा चुका था, और कुछ दिनों पहले ही जमानत पर घर लौटा था। फिलहाल उसे सुरक्षित उतार लिया गया है और घटना की जांच जारी है।

You Might Also Like

Bihar Election 2025 : महागठबंधन ने खेला बड़ा दांव — तेजस्वी बने CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM

Chhath Puja Special Train : दुर्ग-पटना और गोंदिया-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों के लिए 1055 बर्थ खाली

Ram Lalla Darshan Timing Change: अब देर से खुलेंगे कपाट, घटा रामलला के दर्शन का समय – जानिए नई टाइमिंग

UP Police Brutality: बिजनौर में पुलिस का कहर – घर में घुसकर महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा, मचा हड़कंप

Encounter of Bihar gangsters : 4 गैंगस्टर्स का एनकाउंटर, सरगना रंजन पाठक भी ढेर

Newsdesk Admin 23/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhanteras Gold Theft Raipur
Dhanteras Gold Theft Raipur : दिवाली की भीड़ में ज्वेलरी शॉप से ढाई लाख के सोने के हार चोरी, CCTV में महिला की करतूत कैद

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। राजधानी रायपुर से लगे…

Eco Tourism Raigarh
Eco Tourism Raigarh : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया गजमार पहाड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। प्रदेश के वित्त मंत्री…

Best 5G Phone Under 1500
Best 5G Phone Under 1500 : 15 हजार में धमाकेदार फोन! Samsung-Vivo समेत टॉप ब्रांड्स के मॉडल्स में पावरफुल फीचर्स”

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। अगर आप नया फोन…

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : महागठबंधन ने खेला बड़ा दांव — तेजस्वी बने CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar…

Chhath Puja Special Train
Chhath Puja Special Train : दुर्ग-पटना और गोंदिया-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों के लिए 1055 बर्थ खाली

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। छठ पूजा (Chhath Puja…

You Might Also Like

Bihar Election 2025
देश-दुनियाराजनीति

Bihar Election 2025 : महागठबंधन ने खेला बड़ा दांव — तेजस्वी बने CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM

23/10/2025
Chhath Puja Special Train
देश-दुनिया

Chhath Puja Special Train : दुर्ग-पटना और गोंदिया-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों के लिए 1055 बर्थ खाली

23/10/2025
देश-दुनियाधर्म

Ram Lalla Darshan Timing Change: अब देर से खुलेंगे कपाट, घटा रामलला के दर्शन का समय – जानिए नई टाइमिंग

23/10/2025
अपराधदेश-दुनिया

UP Police Brutality: बिजनौर में पुलिस का कहर – घर में घुसकर महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा, मचा हड़कंप

23/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?