CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर के अस्पताल में गार्ड पर मरीजों की ड्रिप संभालने का आरोप, वीडियो वायरल; डॉक्टर ने बताया गलत

रायपुर के अस्पताल में गार्ड पर मरीजों की ड्रिप संभालने का आरोप, वीडियो वायरल; डॉक्टर ने बताया गलत

By Newsdesk Admin
27/09/2026
Share

रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों की देखभाल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिलाओं के पास ड्रिप संभालते और कैनुला की कैपिंग करते नजर आ रहा है। घटना के दौरान अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी की बात सामने आई है।

गार्ड नागेश्वर प्रसाद कश्यप ने बताया कि उसने किसी मरीज को कैनुला नहीं लगाया था। उसके मुताबिक, नर्सिंग स्टाफ मरीजों की देखभाल में व्यस्त था और नर्स के कहने पर उसने केवल ड्रिप की कैपिंग में मदद की थी।

एक दिन में हुए 12 ऑपरेशन, स्टाफ पर था मरीजों का दबाव

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो 25 सितंबर की शाम का बताया जा रहा है। उस दिन अस्पताल में 12 सीजर ऑपरेशन हुए थे। नर्सिंग स्टाफ मरीजों की देखभाल में व्यस्त था। स्टाफ नर्स वर्षा यादव के मुताबिक, सभी मरीजों की ड्रिप मैनेज कर दी गई थी।

नर्स ने बताया कि एक मरीज की ड्रिप खत्म हो गई थी और वह लगातार इसकी जानकारी दे रही थी। उसी समय स्टाफ एक गंभीर मरीज की देखभाल में व्यस्त था। दूसरी शिफ्ट में दो स्टाफ नर्स 50 से अधिक मरीजों की देखभाल कर रही थीं। इसी दौरान नर्स के कहने पर गार्ड ने ड्रिप की कैपिंग में मदद की।

डॉक्टर ने गार्ड से नर्सिंग कार्य कराने को बताया गलत

डॉ. भेनुज सिन्हा के मुताबिक, मरीजों को ड्रिप लगाना, कैनुला लगाना या निकालना और उससे जुड़ी प्रक्रिया स्टाफ नर्स की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने वीडियो में गार्ड के कैपिंग करने को गलत बताया है।

डॉक्टर ने कहा कि मामले में संबंधित स्टाफ को नोटिस दिया जाएगा और अस्पताल की प्रभारी सिस्टर को भी हिदायत दी जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ड्यूटी रोस्टर और अस्पताल की व्यवस्था की होगी जांच

अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर निर्धारित है और ऑपरेशन के बाद पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड में डॉक्टर समय-समय पर मरीजों का राउंड लेते हैं। हालांकि, मरीजों की नर्सिंग प्रक्रिया स्टाफ नर्स को ही करनी चाहिए।

अधिकारियों के मुताबिक, गार्ड द्वारा कैनुला की कैपिंग किए जाने की जानकारी वीडियो के माध्यम से सामने आई है। मामले में अस्पताल की व्यवस्था, ड्यूटी और संबंधित स्टाफ की भूमिका की जांच की जा रही है।

Sweet Revolution : मीठी क्रांति से बदल रहा प्रदेश के किसानों का भाग्य
निकाय-पंचायत चुनाव: 5 विधायकों, 4 पूर्व मंत्रियों के रिश्तेदारों में सिर्फ 4 की जीत, जानिए कौन कहां से हारा-जीता !
CG Binjori Bear Panic : आधी रात को जंगल से निकले खूंखार भालू ने बस्ती में मचाया कोहराम
Raigarh Elephants Bathing : 48 हाथियों का झुंड तालाब में उतरा, शावकों संग की मस्ती
Petrol-Diesel Price Hike : लगातार चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता पर महंगाई की नई मार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य

पानी टंकी के नीचे युवक का शव (Dongargarh…

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद

तेंदुए की रिहायशी इलाके में एंट्री (Kanker Leopard…

Chhattisgarh Rain Alert : बारिश से थोड़ी राहत, फिर भी उफान पर नदियां, 3 की मौत, हेलीकाप्टर से रेस्क्यू जारी
Chhattisgarh Rain Alert : बारिश से थोड़ी राहत, फिर भी उफान पर नदियां, 3 की मौत, हेलीकाप्टर से रेस्क्यू जारी

बारिश से राहत के आसार (Chhattisgarh Rain Alert)…

Raigarh House Collapse : बारिश में कच्चा मकान ढहा, महिला की मौत, पति-बेटा घायल
Raigarh House Collapse : बारिश में कच्चा मकान ढहा, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

पुसौर ब्लॉक के नंदेली गांव में कच्चा मकान…

Chhattisgarh Highway Facilities : हाईवे पर बनेंगे आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र, फूड कोर्ट से EV चार्जिंग तक
Chhattisgarh Highway Facilities : हाईवे पर बनेंगे आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र, फूड कोर्ट से EV चार्जिंग तक

त्तीसगढ़ के हाईवे पर लंबी दूरी का सफर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?