CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » श्रीरामनवमी कार्यक्रम में रामलीला मैदान में जुटी हजारों की भीड़.. किया हनुमान चालीसा का पाठ

श्रीरामनवमी कार्यक्रम में रामलीला मैदान में जुटी हजारों की भीड़.. किया हनुमान चालीसा का पाठ

By @Admin
30/03/2023
Share

    • 38वें वर्ष हुए कार्यक्रम से भगवामय हुई इस्पात नगरी
    • हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    Ramesh Gupta भिलाई । श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा आयोजित श्रीरामनवमी के भव्य 38वें वर्ष के आयोजन में आज पूरी इस्पातनगरी भगवामय हो गयी। चारों दिशाओं से हजारों की संख्या में भगवा ध्वज और जय श्रीराम के नारों के साथ उत्साह से ओतप्रोत रामभक्त श्रीरामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचे। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने जनसहयोग से बने महाप्रसाद को ग्रहण किया, वहीं श्रीराम मंदिर की भव्य लाइव पेंटिंग तथा आकर्षक झांकियों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पाटेश्वर धाम बालोद के संत श्री श्री 1008 राम बालकदास जी महाराज ने विशाल धर्मसभा को संबोधित किया। वहीं मुख्य वक्ता, प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, हरिभूमि एवं आईएनएच समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी एवं अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल, उपस्थित थे। वहीं समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू उपस्थित थे।

    प्रभु श्रीराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई, तत्पश्चात हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान विभिन्न प्रखण्डों से आने वाली झांकियां एवं शोभायात्राएं सभास्थल पर पहुंची। कार्यक्रम के दौरान अंचल के सुप्रसिद्ध कलाकार ऑल इंडिया आर्टिस्ट प्लेटिनम अवार्डी प्रमोद साहू ने लाइव पेंटिंग के माध्यम से श्रीराम मंदिर का भव्य सजीव चित्रण मंच पर किया और सभास्थल पर हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को अयोध्या के श्रीरामलला मंदिर के दर्शन कराये। सभास्थल पर रामभक्तों के लिए भव्य लाइट एण्ड साउण्ड शो का आय़ोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त सम्मिलित हुए। वहीं भिलाई के प्रत्येक घर से संग्रहित अन्न से बने महाप्रसाद को ग्रहण करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु सभास्थल पर पहुंचे। जनसहयोग से बने प्रभु के जन्मोत्सव के इस महाप्रसाद भिलाईवासियों ने ग्रहण किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के संरक्षक, प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि 500 वर्षों से करोड़ों रामभक्तों की प्रभु श्रीराम के प्रति जो आस्था थी वह आस्था अब अपना मूर्तरूप ले रहा है। बहुत ही जल्द अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हो जाएगा जो सनातन धर्म, उसकी विरासत और संस्कृति का एक अद्वितीय प्रतीक होगा। इन 38 वर्षों के सफ़र में जिस प्रकार से भिलाई की प्रबुद्ध जनता ने अपना अनुपम सहयोग हमें प्रदान किया वह इस आयोजन की नींव है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्रीराम नवमी उत्सव को मध्य भारत के सबसे बड़े धार्मिक एवं संस्कृति आयोजन के रूप में ख्याति दिलाने में अपना सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस वर्ष इस आयोजन को और भी ख़ास बनाने के लिए एक मुट्ठी दान,श्रीराम के नाम मुहीम की शुरुआत की। इस मुहीम में लाखों लोगों का अपार सहयोग हमें एक नई उर्जा देने वाला था। जनसहयोग से प्राप्त महाप्रसादी में भिलाई के हर व्यक्ति की सहभागिता यह प्रदर्शित करती है की हमारा भिलाई सर्वधर्म समभाव का प्रतीक स्थल है। आप सभी का यही सहयोग और प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था इस आयोजन को प्रतिवर्ष एक नई ऊँचाइयों पर ले जाने में सार्थक सिद्ध हो रहा है। एक ध्वज से शुरू हुई इस यात्रा में आज सैकड़ों मठ-मंदिरों से ध्वज वाहक शोभायात्रा के शोभा बढ़ा रहें हैं। यह आयोजन भिलाई की एकता का वह मानक है जो भारतवर्ष में अपनी एक अलग छाप छोड़ रहा है।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जामड़ी पाटेश्वरधाम बालोद के संत श्री श्री 1008 राम बालकदास जी महाराज ने विशाल धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम श्री हरि विष्णु के दस अवतारो में से सातवें अवतार थे। बारह कलाओं के स्वामी श्रीराम का जन्म लोक कल्याण और इंसानो के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करने के लिए हुआ था। वे करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते है। उन्होंने विनम्रता, मर्यादा, धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण संसार के सामने प्रस्तुत किया है। उनके आदर्शों को हम सभी को आत्मसात करते हुए अपने मानव जीवन को सार्थक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ सेवा, गौ रक्षा तथा गौ संवर्धन एक तपस्या है। गाय को भारतीय संस्कृति में माता का दर्जा दिया है और इस दर्जे को कायम रखने तथा गौसेवा हेतु सभी गौ भक्तों, समाज शास्त्रियों, राजनेताओं के साथ धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों को कार्य करना पड़ेगा।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने इस भव्य और विशाल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मिनी भारत के स्वरूप भिलाई में इतना बड़ा और भव्य आयोजन करना अपने आप में प्रशंसनीय है। उन्होंने आगे कहा कि विगत 38 वर्षों से इस भव्य आयोजन को संचालित करना अपने आप में एक अद्वितीय कार्य है। हमारी आने वाली पीढ़ियों को भारत के गौरवशाली धार्मिक इतिहास के प्रति प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत ही आवश्यक है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्रीरामनवमी उत्सव की भव्यता और सभी के सहयोग से यह आयोजन प्रतिवर्ष एक नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। श्रीराम जी का आदर्ष जीवन, उनके दिखाए सदमार्ग हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। उनके उन्हीं आदर्शों व सदमार्ग का अनुसरण हम सभी को करना चाहिए।

    तत्पश्चात समिति द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत श्री श्री 1008 राम बालकदास जी महाराज, मुख्य वक्ता डॉ. हिमांशु द्विवेदी एवं अध्यक्षता कर रहे प्रेमप्रकाश पाण्डेय का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण बद्धन ठाकुर ने दिया। वहीं आभार भाषण समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने दिया। कार्यक्रम में निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद पीयूष मिश्रा, श्यामसुंदर राव, विनोद सिंह, श्रीमती वीणा चंद्राकर, श्रीमती गिरीजा बंछोर, श्रीमती सरिता बघेल, श्रीमती ईश्वरी नेताम, श्रीमती शकुंतला साहू, श्रीमती गजेन्द्री कोठारी, श्रीमती स्मिता ढ़ोडके, श्रीमती सत्यवती जायसवाल, श्रीमती प्रियंका भोला साहू, श्रीमती लक्ष्मी दिवाकर, संतोष मौर्या, महेश वर्मा, धर्मेंद्र भगत, राम किशुन विधि यादव, नोहर वर्मा, विनोद चेलक, संजय सिंह, मुकेश अग्रवाल, श्रीमती अपर्णा दास गुप्ता, सत्यप्रकाश शर्मा, .श्रीमती लक्ष्मी साहू, गुरूशरण सिंह एवं राजेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    तेज बारिश के बावजूद भी भक्तों में दिखा भरपूर उत्साह
    श्रीरामनवमी उत्सव में समिति द्वारा भव्य आयोजन में राम भक्तों का भरपूर उत्साह साफ दिखाई दिया। मूसलाधर बारिश में भी राम भक्तों ने आयोजन में पूरे जोश के साथ अपनी सहभागिता निभाते हुए जय श्रीराम के नारे के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हजारों को संख्या में भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए शामिल हुए। तेज वर्षा के बाद भी भिलाईवासियों में व्याप्त यह उत्साह, ऊर्जा और श्रीराम के प्रति यह आस्था अपने आप मे एक उपलब्धि है। हजारों की संख्या में उपस्थित जनमानस इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

    हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद, लाइव पेंटिंग ने बढ़ाई आयोजन की शोभा
    श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्रीरामनवमी उत्सव में एक मुट्ठी दान,श्रीराम के नाम अभियान में भिलाईवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों के घर-घर जाकर समिति के सदस्यों ने अनाज संग्रहण किया जिसे महाप्रसादी के रूप में ग्रहण करने के लिए लगभग हजारों रामभक्तों,श्रद्धालुओं और आमजनों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर का लाइव पेंटिंग ने आयोजन में पधारे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार प्रमोद साहू द्वारा अयोध्या में निर्मित होने वाले राम मंदिर की हुबहू तस्वीर लाइव पेंटिंग के माध्यम से बनाई जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाला था।

    भगवा समर्थकों के प्रयास से हुआ विकास
    श्री पाण्डेय ने कहा कि भिलाई लघु भारत है इसलिए यहां भारत का विभिन्न प्रांत के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई में जब भगवा समर्थकों ने जिम्मेदारी संभाली और प्रभु श्रीराम के पदचिन्हों पर चलकर कार्य करने का प्रयास किया, तब- तब भिलाई में राम राज्य आया और भिलाई में विकास हुआ है। अयोध्या में जो राम मंदिर बन रहा है उसमें इस्पात नगरी के इस्पाती इरादों वाले हमारे सनातनियों का भी योगदान रहा है।

    सभी प्रखण्डों से निकली झांकियां
    समिति के अंतर्गत सभी प्रखण्डों से श्रीरामनवमी के लिए भव्य आकर्षक स्वचलित झांकियां निकाली गई। जिसमें सुपेला प्रखण्ड अंतर्गत लक्ष्मी मार्केट से महाकालेश्वर भस्म आरती की झांकी निकाली गई। वहीं खुर्सीपार प्रखण्ड से राम दरबार, हाथी पर सवार छत्रपति शिवाजी एवं महामाया मंदिर मॉडल, वैशाली नगर प्रखण्ड से राम दरबार की झांकी, कैंप प्रखंड से भखाड़ा, रिसाली प्रखंड से महामाया महिमा आपार एवं राम दरबार की झांकी निकाली गई। वहीं पूर्व प्रखंड से राम जानकी झांकीतथा पश्चिम प्रखण्ड से रामेश्वर धाम की झांकी निकाली गई। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए विभिन्न प्रखंडों से भी आकर्षक झांकियां निकाली गई।

    करोड़पति लेडी स्मगलर के घर मिले खूंखार जानवर
    आपकी ED हदें पार कर रही है’, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सॉलिसिटर जनरल से ऐसा क्यों कहा?
    बिहार वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी: चुनाव आयोग को मिली समीक्षा जारी रखने की अनुमति, विपक्ष को झटका
    सास-दामाद के बाद अब मामा-भांजी… शादी के 23 दिन बाद भाग गई दुल्हन, फिर दूल्हे को भेजा वार्निंग मैसेज
    खुशखबरी…! रोजगार की बारिश और पूरे इलाके की कायापलट भी… जानें कहां सुजुकी 1200 करोड़ में बना रहा अपना प्लांट

    Quick Link

    • My Bookmark
    • Interests
    • Contact Us
    • Blog Index
    Share This Article
    Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

    ताजा खबरें

    Supreme Court Airfare Hike
    Supreme Court Airfare Hike : हवाई किराए में 700% तक बढ़ोतरी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

    Supreme Court Airfare Hike : 16 नवंबर को…

    Green Crackers Permission 2026
    Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति

    Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में ग्रीन…

    Hyderabad Marathon Death :
    Hyderabad Marathon Death : हैदराबाद में मैराथन पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, नाश्ते के लिए जाते समय आया हार्ट अटैक

    Hyderabad Marathon Death : कोम्मिनेनी गोपी आईटी कंपनी…

    Imran Khan Unconditional Apology
    Imran Khan Unconditional Apology : बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, इमरान खान को प्रोटेस्ट में शामिल होने पर मांगनी पड़ सकती है माफी?

    Imran Khan Unconditional Apology : अब 2 नवंबर…

    Amit Shah Mock Parliament Remark
    Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- नकली संसद में PM बन जाते, सोनिया जी का सपना पूरा हो जाता

    Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह…

    छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    क्विक लिंक्स
    • ट्रेंडिंग
    • देश-दुनिया
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • अपराध
    • धर्म
    • शिक्षा
    • अन्य

    हमारे बारे में

    मुख्य संपादक : डी. सोनी

    संपर्क नंबर : +91 8839209556

    ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

    छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    क्विक लिंक्स
    • ट्रेंडिंग
    • देश-दुनिया
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • अपराध
    • धर्म
    • शिक्षा
    • अन्य

    हमारे बारे में

    मुख्य संपादक : डी. सोनी

    संपर्क नंबर : +91 8839209556

    ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

    © Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?