CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pahalgam Attack : केंद्र सरकार का दिमाग…, पाकिस्तानियों को लेकर उद्धव ठाकरे के ‘सामना’ में बड़ा दावा

Pahalgam Attack : केंद्र सरकार का दिमाग…, पाकिस्तानियों को लेकर उद्धव ठाकरे के ‘सामना’ में बड़ा दावा

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल। (Maharashtra Latest News) शिवसेना-UBT ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में एक बार फिर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है।

इस बार उन्होंने भारत में पाकिस्तानियों की संख्या को इसके लिए आधार बनाया है। सामना के संपादकीय Editorial में दावा किया गया है कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या बढ़ी है। अकेले महाराष्ट्र में पाकिस्तानियों की संख्या 5 हजार से ज्यादा है।

सामना के संपदाकीय में तंज कसते लिखा गया है, “पहलगाम (Pahalgam)आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार का दिमाग चल नहीं रहा है. अब केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से भगाने का अभियान शुरू किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यह निर्देश दिया है कि पाकिस्तानियों को तत्काल प्रभाव ने वापस भेजा जाए। इसके बावजूद तय समय सीमा बीतने के बाद भी हजारों पाकिस्तानी नागरिक देश में डेरा डाले हुए हैं।”

Contents
  • जहां बीजेपी सत्ता में, वहीं पाकिस्तानी सबसे ज्यादा क्यों- सामना
  • कहां सोई थीं खुफिया एजेंसियां- सामना

जहां बीजेपी सत्ता में, वहीं पाकिस्तानी सबसे ज्यादा क्यों- सामना

आगे लिखा है, “अहम सवाल यह है कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान भगाने का अभियान शुरू किया है, लेकिन जहां बीजेपी सालों से सत्ता में है, वहां सबसे ज्यादा पाकिस्तानी हैं, तो क्या, ये लोग इतने सालों से सोए हुए थे क्या?

या फिर पहलगाम जैसे हमले के इंतजार करने की क्या जरूरत थी? ये बात सही है कि हजारों पाकिस्तानियों को हिंदुस्तान में क्यों रहना चाहिए? उन्हें हमारे देश में आने की अनुमति क्यों देनी चाहिए? 

हम पाकिस्तान को दुश्मन राष्ट्र मानते हैं न, फिर इतनी बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों को क्यों वैध-अवैध तरीकों से देश के हर राज्य में आने दिया गया?

सामना के मुताबिक अगर अकेले महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 5,023 पाकिस्तानी रह रहे थे। इनमें से 107 पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं। महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने खुद इस बात को कबूल किया है कि पुलिस ने इन 107 पाकिस्तानी नागरिकों को बहुत खोजा, लेकिन वे नहीं मिले। उनकी बातों पर गृह विभाग संभालने वाले सीएम ने ही संदेह पैदा कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि कोई भी पाकिस्तानी लापता नहीं है।

कहां सोई थीं खुफिया एजेंसियां- सामना

सामना ने अपने संपादकीय में सवाल उठाया है कि सीमा पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा था तो ये घुसपैठिए देश के अंदर कैसे आ गए? देश के पीएम खुद को जनता का चौकीदार बताते हैं। इसके बावजूद सीमा पार कर पाकिस्तानी नागरिक, घुसपैठिए और उग्रवादी सीमा भारत में आ सकते हैं। वे पहलगाम जैसे हमले और नरसंहार को अंजाम दे सकते हैं। अगर ऐसा है तो देश की सरकार, गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसियां क्या कर रही हैं?

संपादकीय में लिखा है, “अगर महाराष्ट्र में 5,000 से अधिक, राजस्थान में 30 हजार, छत्तीसगढ़ में 2 हजार, मध्य प्रदेश में 228 और देश की राजधानी दिल्ली में 5 हजार पाकिस्तानी रह रहे हैं तो यह देश की सुरक्षा के साथ एक बड़ा खेल है। फिर पहलगाम हमले के बाद ही सरकार को हिंदुस्तान में रह रहे इन हजारों पाकिस्तानी नागरिकों की याद कैसे आई? क्या सरकार के पास इसका कोई जवाब है?”

इटावा कथावाचक विवाद पर BJP सांसद साक्षी महाराज बोले- ‘क्या यह रोहिंग्या है या आतंकवादी…’
PRSU Caste Certificate Issue: आरक्षित पद पर नियुक्ति में धांधली के आरोप, NSUI ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग
Rikesh Sen MLA Water Initiative: मुख्यमंत्री साय ने किया नि:शुल्क बोतलबंद पानी योजना का शुभारंभ, जनसेवा को मिला नया स्वरूप
Rail Fare Hike Bilaspur Delhi : लंबी दूरी के यात्रियों पर बोझ, आज से महंगा हुआ रेल सफर
BKU नेता नरेश टिकैत के समर्थन में आए अफजाल अंसारी, अखिलेश यादव के सांसद ने उठाई ये मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Maternal Death
Maternal Death : आठ माह की गर्भवती का घर पर प्रसव बना काल, दाई से डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : सरगुजा जिले में…

Reservoir Water Level
Reservoir Water Level : छत्तीसगढ़ के सिंचाई जलाशयों में बढ़ा जलस्तर, प्रमुख बांधों में 56.63% लाइव स्टोरेज

सीजी भास्कर, 08 जुलाई।  छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून…

Chhattisgarh Appointments
Chhattisgarh Appointments : लंबे इंतजार के बाद सरकार ने खोले पत्ते, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। रायपुर में मंगलवार को…

Iron Theft
Iron Theft : मल्दी खदान में आखिर कैसे खुला लाखों की चोरी का राज, तीन युवक पुलिस के शिकंजे में

Reporter - Ash Kumar Sahu सीजी भास्कर, 08…

Sambit Patra WhatsApp hacked : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने लोगों से मांगे गए ₹55 हजार, बढ़ा साइबर ठगी का खतरा

Sambit Patra WhatsApp hacked

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?