CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्कूल में कीचड़ से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर घिरी सरकार, BEO समेत 3 अफसरों को नोटिस

स्कूल में कीचड़ से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर घिरी सरकार, BEO समेत 3 अफसरों को नोटिस

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share

मुंगेली। ग्राम नेवासपुर स्थित माध्यमिक शाला में भारी बारिश के बाद स्कूल परिसर में जलभराव और कीचड़ का मामला तूल पकड़ गया है। इस मुद्दे पर जहां छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधा, वहीं कलेक्टर कुंदन कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उपमुख्यमंत्री के गृह जिले में ही शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सामने आ रही है। नेवासपुर स्कूल में कीचड़ और जलभराव के बीच बच्चों के पढ़ने की स्थिति को लेकर सरकार के विकास दावों पर सवाल उठाए गए।

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय की स्थिति की जानकारी समय पर जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विमित्रा घृतलहरे, विद्यालय के प्रधान पाठक और संबंधित संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

प्रशासन के अनुसार, विद्यालय लो-लाइन क्षेत्र में स्थित होने के कारण लगातार बारिश के बाद परिसर में पानी भर गया और चारों ओर कीचड़ फैल गया। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने और पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस संबंध में समय रहते प्रशासन को जानकारी नहीं दी गई।

कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पहले ही सभी अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और किसी भी समस्या की तत्काल जानकारी देने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

Big Fraud : NGO को 5 करोड़ दिलाने भिलाई के डायरेक्टर से 20.5 लाख की धोखाधड़ी
​भिलाई : युवा मोर्चा सुपेला मंडल की कमान विवेकानंद को, बनाए गए मंडल अध्यक्ष, युवाओं में हर्ष
दीपावली के अगले दिन Reel बनाने रेलवे ट्रैक गए दो दोस्त, हमसफ़र एक्सप्रेस की चपेट से गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम
CG News : अबूझमाड़ IED ब्लास्ट में ITBP के दो जवान घायल
Chhattisgarh Rainfall Report : छत्तीसगढ़ में बरसात का बड़ा खेल… बस्तर में झमाझम, बेमेतरा में बूंद-बूंद को तरसते किसान, जानें अन्य जिलों का हाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Medical College Road Construction : दुर्ग मेडिकल कॉलेज पहुंचना होगा आसान, 11.43 करोड़ से बनेंगी 5.10 किमी की तीन सड़कें
Durg Medical College Road Construction : दुर्ग मेडिकल कॉलेज पहुंचना होगा आसान, 11.43 करोड़ से बनेंगी 5.10 किमी की तीन सड़कें

दुर्ग स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय…

Chhattisgarh Fire Audit Rules : छत्तीसगढ़ में बदलेंगे फायर ऑडिट के नियम, हाई रिस्क इमारतों की जांच करेगा विभाग
Chhattisgarh Fire Audit Rules : छत्तीसगढ़ में बदलेंगे फायर ऑडिट के नियम, हाई रिस्क इमारतों की जांच करेगा विभाग

छत्तीसगढ़ में फायर ऑडिट व्यवस्था (Chhattisgarh Fire Audit…

Prakash Raj Political Statements : प्रकाश राज को बेबाक राजनीतिक बयानों की चुकानी पड़ी कीमत, कई फिल्मों और विज्ञापनों से हुए बाहर
Prakash Raj Political Statements : प्रकाश राज को बेबाक राजनीतिक बयानों की चुकानी पड़ी कीमत, कई फिल्मों और विज्ञापनों से हुए बाहर

अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj Political Statements) अपने…

Raipur Cancer Surgery : दिल की प्रमुख धमनियों से चिपकी थी कैंसर की गांठ, डॉक्टरों ने 4 घंटे की जटिल सर्जरी कर बचाई मरीज की जान
Raipur Cancer Surgery : दिल की प्रमुख धमनियों से चिपकी थी कैंसर की गांठ, डॉक्टरों ने 4 घंटे की जटिल सर्जरी कर बचाई मरीज की जान

रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक…

Chhattisgarh Tax Devolution : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़, विकास कार्यों और योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
Chhattisgarh Tax Devolution : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़, विकास कार्यों और योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?