CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Fraud : NGO को 5 करोड़ दिलाने भिलाई के डायरेक्टर से 20.5 लाख की धोखाधड़ी

Big Fraud : NGO को 5 करोड़ दिलाने भिलाई के डायरेक्टर से 20.5 लाख की धोखाधड़ी

By Newsdesk Admin
18/07/2025
Share

दुर्ग से दिल्ली-मुंबई-हैदराबाद तक जुडे़ तार

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई क्षेत्र में श्री राम बालकृष्ण वेलफेयर सोसाइटी में इलेक्ट्रीशियन विभाग में डायरेक्टर 46 वर्षीय कृष्णकांत शर्मा की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 20.5 लाख की धोखाधड़ी के मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि संतोष तिवारी द्वारा एनजीओ को डोनेशन दिलाने के नाम पर 20 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत की तस्दीक कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस मामले में कृष्णकांत शर्मा निवासी गायत्री विहार कालोनी पिंटु पार्क थाना गोले का मंदिर जिला ग्वालियर हाल पता पदमनाभपुर जिला दुर्ग ने पुलिस को बताया कि वह श्री राम बालकृष्ण वेलफेयर सोसाइटी में इलेक्ट्रीशियन विभाग में डायरेक्टर है।

26 मई 2025 को अपने दोस्त अंकुर जैन जिसका कसारीडीह दुर्ग में ज्वेलरी शॉप है, के पास गया था। अंकुर जैन ने बताया कि उसका एक दोस्त संतोष तिवारी है जो ब्रोकर है और एनजीओ को बड़ी कंपनी से रूपये दिलवाने का काम करता है।

अंकुर ने कृष्णकांत को कहा कि कोई एनजीओ हो तो बताना। कृष्णकांत ने बताया कि उसका दोस्त विकास सेनवार श्री बालकृष्ण सोशल वेलफेयर सोसाइटी इंदौर एनजीओ का डायरेक्टर है। अंकुर ने विकास सेनवार को अपने दोस्त संतोष तिवारी के बारे में फोन पर बताया और संतोष तिवारी को कांफ्रेंस में लेकर उससे बात कराया।

रिपोर्ट के मुताबिक संतोष तिवारी ने बड़ी कंपनी से उसके एनजीओ को पांच करोड़ दिलवाऊंगा कहा और इसके लिए एनजीओ का डॉक्यूमेंट लगेगा कहा तो दोस्त विकास सेनवार ने अंकुर जैन को व्हाट्सएप के माध्यम से अपने एनजीओ का डॉक्यूमेंट भेजा।

फिर जानकारी दी गई कि एनजीओ के डॉक्यूमेंट कंपनी ने स्वीकृत कर दिया है। एनजीओ को कंपनी द्वारा पांच करोड़ का आरटीजीएस (RTGS) किया जाएगा लेकिन इसके पहले 40 लाख रुपए का एडवांस लगेगा।

अंकुर जैन और विकास सेनवार ने कहा कि इतनी बड़ी रकम वो नहीं दे पाएंगे, काम होने के बाद ही पेमेंट कर देंगे।

तब संतोष तिवारी ने बिना एडवांस दिए काम नहीं होगा कहा और एडवांस कम से कम 20 लाख रुपए देने कहा। 

संतोष के बताए अनुसार स्क्रिमा ट्रेडिंग कंपनी मुंबई के खाता में 28 मई को 3 लाख, 16 जून को 5 लाख, 17 को 3 लाख, 1 जुलाई को 3.5 लाख और 25-25 हजार यूपीआई पेमेंट भेजा।

आरोपी संतोष तिवारी उन्हें एनजीओ का मूल दस्तावेज लेकर होटल आरिस रोड नंबर 12 बंजारा हिल्स हैदराबाद बुलाया।

अंकुर जैन, विकास सेंनवार हैदराबाद गए। जहां एनजीओ के मूल दस्तावेज चेक करने पर बैलेंस शीट ओरिजिनल नहीं होने की बात कहते हुए संतोष बोला कि आपका काम नहीं होगा, पैसा डूब गया।

फिर रिक्वेस्ट करने पर उसने कहा कि पेपर में बनवा दूंगा, पांच लाख रूपये और लगेगा। तब अंकुर ने 5 लाख कैश दिया।

इसके बाद संतोष तिवारी कागज बनवा कर आता हूं कह कर निकल गया और वह वापस नहीं आया।

पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि डाक्युमेंट के अनुसार आरोपी संतोष तिवारी पिता तारकेश्वर तिवारी प्लॉट नंबर 22/21 गली नंबर 21/22  युजीएफ 3 ओम विहार फेस 3 वेस्ट दिल्ली का निवासी है। मामले की विवेचना जारी है।
जांजगीर-चांपा में बारात बनी रणभूमि, ग्रामीणों से भिड़ंत में 5 घायल
Chhattisgarh Mausam : दो दिन बाद बढ़ेगी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट
अमेरिका में भारतीय मूल की महिला बेटे को ले गई डिज्नीलैंड, फिर वहीं गला घोंट दिया
Voter List Revision Bilaspur : बिलासपुर में वोटर लिस्ट की बड़ी सफाई, 3.65 लाख नाम विलोपन की प्रक्रिया में
Gold worth Rs 9 crore seized from car : गुजरात के तीन तस्कर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?