सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले चिकित्सकों के लिए जमीन और संपत्ति गिरवी रखने की शर्त को लेकर विवाद (Medical Education) बढ़ गया है। सरकार की ओर से पहले इस बाध्यता को खत्म करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के हालिया पत्र में अब भी जमीन बंधक रखने का उल्लेख होने से डॉक्टरों में असमंजस है।

यह भी पढ़ें…Sarnath Express : सारनाथ एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री की मौत, पेंड्रा रोड स्टेशन पर बिगड़ी थी तबीयत
डॉक्टरों के संगठन ने उठाए सवाल Medical Education
छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन यानी सीजीडीएफ ने इस शर्त पर आपत्ति जताई है। फेडरेशन के मुताबिक, उच्च अध्ययन के लिए अनुमति और अनापत्ति प्रमाणपत्र से जुड़े विभागीय पत्र में जमीन गिरवी रखने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें…Crop Damage : गरियाबंद में तूफान का कहर, 3 हजार हेक्टेयर में धान की फसल बिछी
परिवार की आर्थिक सुरक्षा पर असर की चिंता
चिकित्सकों का कहना है कि विशेषज्ञता हासिल करने के लिए उच्च शिक्षा (Medical Education) जरूरी है, लेकिन जमीन या पैतृक संपत्ति गिरवी रखने की बाध्यता से परिवार की आर्थिक सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
यह भी पढ़ें…Cyclone Arnab : सरगुजा में तूफान का असर कम, तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल; बारिश की भी संभावना
सीजीडीएफ ने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने और जमीन बंधक रखने की शर्त समाप्त करने के लिए जल्द आधिकारिक आदेश जारी करने की मांग (Medical Education) की है। फिलहाल इस संबंध में आदेश जारी नहीं होने से मामला लंबित बना हुआ है।
खबरें और भी हैं…YouTube Premium : महंगे प्लान के बावजूद यूट्यूब प्रीमियम का जलवा, सब्सक्राइबर्स की संख्या 15 करोड़ पार


