CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिलाओं से किश्त के पैसे तो लेता, लेकिन बैंक में जमा नहीं करता; गांव की महिलाओं के डेढ़ करोड़ लेकर एजेंट फरार

महिलाओं से किश्त के पैसे तो लेता, लेकिन बैंक में जमा नहीं करता; गांव की महिलाओं के डेढ़ करोड़ लेकर एजेंट फरार

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

बिहार के भागलपुर के नवगछिया में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक वसूली एजेंट ने ऋण के पैसे बैंक में जमा करने के नाम पर महिलाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए ठग लिए और फरार हो गया. इसका खुलासा तब हुआ, जब पैसे वापसी को लेकर महिलाओं को बैंक से नोटिस भेजा गया. इसके बाद नवगछिया बाजार के केनरा बैंक में जमकर हंगामा हुआ. तीन दर्जन से अधिक महिलाएं अचानक बैंक प्रबंधक के चैंबर में घुसीं और बवाल मचा दिया. लोन वापस नहीं मिलने पर बैंक द्वारा समूह की महिलाओं को नोटिस भेजा गया था.

जब महिलाएं बैंक पहुंचीं तो पता चला कि पैसा ही जमा नहीं किया गया है, जिससे महिलाएं उग्र हो गईं. उन्हे पता चला वसूली एजेंट 1 करोड़ 40 लाख लेकर फरार हो गया है. एनजीओ समाज उन्नति केंद्र में महिलाओं को केनरा बैंक के माध्यम से ऋण दिलाया जाता था. एक समूह में 5 से 6 महिलाएं होती थीं. प्रत्येक महिलाओं को एक लाख से 2 लाख तक बैंक से एनजीओ द्वारा ऋण दिलाया जाता था. एनजीओ के एजेंट समूह की महिलाओं से ऋण वसूली कर बैंक में जमा करते थे, लेकिन यहां तो एजेंट ही ऋण वसूली का रुपया लेकर फरार हो गया.

कैसे महिलाओं को चला पता?
ऋण वापस नहीं मिलने पर बैंक द्वारा समूह की महिलाओं को जब नोटिस जारी किया गया तो महिलाओं के पैरों तले जमीन खिसक गई. नोटिस मिलने के बाद महिलाएं बैंक पहुंचीं और हंगामा खड़ा कर दिया. महिलाओं का कहना था कि हम लोग प्रत्येक महीने लोन की राशि एजेंट के माध्यम से जमा करते थे. एजेंट वसूली करने के लिए आता था. हम लोगों ने पैसे जमा कर दिए थे. बावजूद अब भी बैंक में ऋण का रुपया बकाया दिखाया जा रहा है. महिलाओं का आरोप है कि बैंक मैनेजर की मिली भगत से एजेंट रुपए का गबन किया है.

कैसे हुई ठगी?
मामले को लेकर बैंक के मैनेजर इमरान सिद्दीकी ने बताया कि हमारे यहां पर 95 लोन हुए थे. उस समय मैं ब्रांच में था. समाज उन्नति केंद्र के दो एजेंट अमरेश और संजीत किस्त इकट्ठा करते थे और लाकर बैंक में जमा करते थे. एक साल के बाद उन्होंने किसी का चार किस्त किसी का पांच किस्त लेकर यहां पर जमा नहीं किया. उसकी वजह से अब सब अकाउंट एलपी हो रहा है. जो मेन मेंबर होते हैं, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, उनके सिविल स्कोर पर भी असर पर रहा है.

Donald Trump : 10 महीने और 8 युद्धविराम…ट्रंप ने फिर लगाई वही रट, इन देशों के भी लिए नाम
डीजे गाड़ी ने दूल्हे के जीजा सहित दो को रौंदा, मातम में बदला शादी का जश्न; कटिहार में दिल दहलाने वाला हादसा
नहीं रही पन्ना की ‘दादी’, सबसे बुजुर्ग हथिनि का निधन, गिनीज रिकार्ड में नहीं आ सका नाम
ICU में रहीम यार खान एयरबेस… एटम बम की गीदड़भभकी चलेगी नहीं…’, पाकिस्तान के लिए पीएम मोदी ने खींच दी लाल लकीर!
हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार, यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल भी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Patharia Mine Tragedy : कोल्ड ड्रिंक की बोतल बनी काल,13 वर्षीय बालक की मौत

सीजी भास्कर, 12 जून। दुर्ग जिले के नंदिनी…

Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker : 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 12 जून। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर…

Durg Police Action: शराब के साथ बिक्री रकम भी बरामद
Durg Police Action : अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी पर कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब और नकदी जब्त

Durg Police Action : दुर्ग जिले के बोरी…

Thailand Princess : तीन साल की लंबी जंग के बाद थम गई सांसें, दुनिया भर में क्यों याद की जा रही हैं राजकुमारी

सीजी भास्कर, 12 जून। गुरुवार शाम थाईलैंड से…

Rajya Sabha : बिना मतदान बदली तस्वीर, उच्च सदन में किसे मिला सबसे बड़ा फायदा

सीजी भास्कर, 12 जून। देश की राजनीति में…

You Might Also Like

खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

फुटबॉल के नेशनल रेफरी भिलाई के रमेश अन्ना का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

28/10/2024
अपराधदेश-दुनियाराज्य

34 साल पहले लूटी थी महिला की चेन, 71 साल की उम्र में लुटेरा अरेस्ट; पूरी कहानी

02/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीति

Raipur उप चुनाव रिजल्ट : रायपुर दक्षिण सीट नतीजे, सुनील सोनी 5000 वोट से आगे, तीसरे राउंड में भाजपा को 11240, कांग्रेस को 5909 वोट मिले, BJP को बड़ी बढ़त

23/11/2024
OnePlus Freedom Sale 2026
टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनिया

OnePlus Freedom Sale 2026 : Republic Day से पहले OnePlus का बड़ा धमाका, Freedom Sale में फ्लैगशिप से Nord तक सब सस्ते

13/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?