CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

By Newsdesk Admin
11/09/2026
Share
Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

सीजी भास्कर, 11 सितम्बर। रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में प्रदेश के हर जिले में बोर्ड ऑफ विजिटर्स का गठन किया है। इसका उद्देश्य जेलों में सुधारात्मक गतिविधियों की निगरानी करने के साथ बंदियों की शिकायतों पर सुनवाई और जेलों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करना है। (Chhattisgarh Board of Visitors)

Contents
  • जिला जज होंगे बोर्ड के अध्यक्ष : Chhattisgarh Board of Visitors
  • 3 विधायक होंगे सदस्य, एक महिला जरूरी
  • 2 सामाजिक कार्यकर्ता भी होंगे शामिल : Chhattisgarh Board of Visitors
  • रोजगार और पुनर्वास पर भी रहेगा फोकस
  • बंदियों की शिकायतों पर होगी सुनवाई : Chhattisgarh Board of Visitors

जेल डीजी हिमांशु गुप्ता के मुताबिक, बोर्ड जेलों में चल रहे सुधार कार्यों, बंदियों को दी जा रही ट्रेनिंग, उसकी गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करेगा। साथ ही जेल व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी दिए जाएंगे।

जिला जज होंगे बोर्ड के अध्यक्ष : Chhattisgarh Board of Visitors

हर जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। कलेक्टर और एसपी इसके सदस्य होंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, PWD के कार्यपालन अभियंता और जिला शिक्षा अधिकारी को भी बोर्ड में शामिल किया गया है।

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

3 विधायक होंगे सदस्य, एक महिला जरूरी

बोर्ड में विधानसभा के 3 सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। इनमें कम से कम एक महिला विधायक का होना अनिवार्य है। विधायकों का नामांकन राज्य सरकार समय-समय पर करेगी। राज्य मानव अधिकार आयोग के एक नामित प्रतिनिधि को भी सदस्य बनाया गया है।

2 सामाजिक कार्यकर्ता भी होंगे शामिल : Chhattisgarh Board of Visitors

बोर्ड में दो सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सदस्य बनाया जाएगा। इनमें से एक महिला होना जरूरी है। जेल प्रशासन और बंदियों के कल्याण से जुड़े कार्यों में रुचि रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

रोजगार और पुनर्वास पर भी रहेगा फोकस

बोर्ड में जिला रोजगार अधिकारी, कृषि अधिकारी और जिला उद्योग अधिकारी को भी शामिल किया गया है। इससे बंदियों के प्रशिक्षण, रोजगार और पुनर्वास से जुड़े पहलुओं की भी समीक्षा की जा सकेगी।

बंदियों की शिकायतों पर होगी सुनवाई : Chhattisgarh Board of Visitors

बोर्ड बंदियों की व्यक्तिगत और सामूहिक शिकायतों की समीक्षा करेगा। जेल प्रशासन के साथ चर्चा कर शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही जेलों में चल रहे सुधारात्मक कार्यों और सुविधाओं की नियमित समीक्षा कर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए जाएंगे।

CEO Notice Bemetara : संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण में लापरवाही, सीईओ और 16 पटवारियों को नोटिस
500 रुपये की शर्त जीतने के चक्कर में युवक की नदी में डूबकर मौत
Murder of disabled woman : पुलिस चौकी के पास दिव्यांग महिला की हत्या, दुर्ग में फैली सनसनी
दर्दनाक हादसा : टायर फटने से पलट गई कार, अनियंत्रित हो नाला में जा गिरी, दो महिला और बच्चे समेत 5 की मौत, एक घायल
Chhattisgarh Vyapam exam rules : 27 को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, इन कड़े नियमों से गुजरना होगा परीक्षार्थियों को

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Suspension Order : शिक्षक की ‘नेतागीरी’ पड़ी भारी! राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप पर सस्पेंड
Teacher Suspension Order : शिक्षक की ‘नेतागीरी’ पड़ी भारी! राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप पर सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के कोरबा में राजनीतिक गतिविधियों (Teacher Political…

Smriti Irani Chhattisgarh Visit : सोशल मीडिया से नहीं बनेगी पूरी पकड़! स्मृति ईरानी ने नेताओं को दी दो टूक नसीहत
Smriti Irani Chhattisgarh Visit : सोशल मीडिया से नहीं बनेगी पूरी पकड़! स्मृति ईरानी ने नेताओं को दी दो टूक नसीहत

भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी (Smriti Irani…

Cyclone Arnab Chhattisgarh : तूफान ‘अर्नब’ का बड़ा असर! छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Cyclone Arnab Chhattisgarh : तूफान ‘अर्नब’ का बड़ा असर! छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

तूफान के असर (Cyclone Arnab Chhattisgarh) को देखते…

Devdutt Padikkal 199 Runs : दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए देवदत्त पडिक्कल, आउट देने पर अंपायर के फैसले से हैरान
Devdutt Padikkal 199 Runs : दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए देवदत्त पडिक्कल, आउट देने पर अंपायर के फैसले से हैरान

 भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  डेढ़ किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?