सीजी भास्कर, रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। मंगलवार से बस्तर संभाग के जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। 28 अक्टूबर के लिए चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रायपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। तूफान के असर (Cyclone Arnab Chhattisgarh) को देखते हुए दंतेवाड़ा के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : Devdutt Padikkal 199 Runs : दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए देवदत्त पडिक्कल, आउट देने पर अंपायर के फैसले से हैरान
चार जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है। कुछ स्थानों पर बारिश का आंकड़ा 200 मिलीमीटर तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की स्थिति (Chhattisgarh Weather Alert) को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling : डेढ़ किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
दंतेवाड़ा में स्कूल बंद
चक्रवात के संभावित असर को देखते हुए दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें : Sukma Naxal Dump : CRPF को मिला नक्सलियों का डंप, 79 जिलेटिन स्टिक समेत भारी सामान बरामद
किसानों के लिए सलाह
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी की है। किसानों को अगले दो से चार दिनों तक धान और अन्य फसलों की कटाई रोकने, कटी हुई फसल को सुरक्षित रखने और खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका के बीच किसानों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें : Supreme Court SIR Hearing : SIR मामले में आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की याचिका पर टिकी नजरें
रायपुर में बदलेगा मौसम
राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था।
यह भी पढ़ें : बस्तर में चक्रवात का अलर्ट, दंतेवाड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद; NDRF-SDRF की टीमें तैयार
अंबिकापुर में ठंड बढ़ी
सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर में सर्वाधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 31.2 डिग्री और जगदलपुर में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बस्तर में भारी बारिश
मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी के मुताबिक, चक्रवात का असर 28 अक्टूबर को दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिक रह सकता है। इसके बाद 29 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में बारिश का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को सुकमा, बस्तर और आसपास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : ED Raids in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ED की कई ठिकानों पर छापेमारी, रायपुर में कारोबारी नितिन डागा के घर दस्तावेजों की जांच



