CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

By Newsdesk Admin
19/07/2026
Share
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert

सीजी भास्कर, 19 जुलाई। पश्चिम बंगाल और उत्तरी झारखंड के ऊपर बने लो-प्रेशर सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई दे रहा है। इसी वजह से प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। (Chhattisgarh Heavy Rain Alert)

Contents
  • कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति : Chhattisgarh Heavy Rain Alert 
  • आकाशीय बिजली से सतर्क रहने की अपील

लगातार बारिश के बीच सरगुजा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चे झुलस गए, जिनमें दो बच्चों की मौत हो गई। दो अन्य बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित कर्रा नाला जलाशय का एक हिस्सा तेज बारिश के कारण बह गया, जिसके बाद प्रशासन ने 125 लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर तेज, अगले सात दिन अधिकांश जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert

कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति : Chhattisgarh Heavy Rain Alert 

बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश से नेशनल हाईवे-49 पर कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कुछ जगहों पर सड़क के ऊपर चार से पांच फीट तक पानी बहता नजर आया। कोटमीसोनार क्षेत्र में लीलागर नदी के पुल के ऊपर पानी आने के कारण मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया है। निचले इलाकों और कॉलोनियों में भी पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन लगातार नमी को छत्तीसगढ़ की ओर खींच रहा है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण ओडिशा के ऊपर सक्रिय मौसम प्रणालियां भी बारिश को बढ़ावा दे रही हैं। इन सभी सिस्टमों के प्रभाव से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 241.7 मिमी औसत वर्षा; सामान्य के 95.6% तक पहुंचा आंकड़ा

प्रदेश में अब तक 1 जून से 18 जुलाई के बीच औसतन 307.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 25 प्रतिशत कम है। हालांकि बिलासपुर संभाग में सबसे अधिक वर्षा हुई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 525.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जांजगीर-चांपा और बिलासपुर भी शीर्ष जिलों में शामिल हैं।

आकाशीय बिजली से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम (Chhattisgarh Heavy Rain Alert) के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर न जाने और आकाशीय बिजली के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। खरीफ फसलों की बुवाई के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है, लेकिन कई जिलों में अभी भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज होने के कारण आगामी बारिश महत्वपूर्ण होगी।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Monsoon Update : बारिश का बिगुल! छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मेहरबान रहेगा मानसून, भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट

 

ख़बरें और भी हैं : RKVY Scheme : वर्षा पर निर्भर खेती से मिली मुक्ति, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना ने बदली किसान की तकदीर

 

 

Korea Woman Sarpanch Threat Case : जान से मारने की धमकी, हत्या जैसा कांड दोहराने की चेतावनी
HC’s comment on compassionate appointment : परिवार की जिम्मेदारी अहम
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल
नींबू पानी, हल्दी और नीम से कैंसर ठीक होने का दावा करने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर कामेडियन नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने भेजा 850 करोड़ का लीगल नोटिस
Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

Police Anti Drug Bike Rally
Police Anti Drug Bike Rally : नशा मुक्ति का संदेश लेकर निकली छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस की बाइक रैली, DGP अरुण देव गौतम ने दिखाई हरी झंडी

Police Anti Drug Bike Rally : छत्तीसगढ़ और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?