CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, बिलासपुर-जांजगीर जलमग्न: हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द, हजारों लोग प्रभावित

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, बिलासपुर-जांजगीर जलमग्न: हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द, हजारों लोग प्रभावित

By Newsdesk Admin
18/07/2026
Share

छत्तीसगढ़ में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जलभराव और तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा।

बिलासपुर शहर के श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार, सरकंडा के बंधवापारा, जोरापारा और शिवम होम्स सहित कई कॉलोनियों में घरों और सड़कों पर पानी भर गया। हालात को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण पांच मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि तीन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

बिलासपुर-मस्तूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर चार से पांच फीट तक पानी बहने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया। कोटमीसोनार के पास लीलागर नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की आवाजाही रोक दी। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

अकलतरा-बिलासपुर फोरलेन भी जलमग्न हो गया। तेज बहाव और सड़क के ऊपर पानी आने से सड़क की पहचान तक मुश्किल हो गई, जिससे दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यातायात बंद कर दिया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में बिलासपुर जिले में औसतन 74.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सीपत क्षेत्र में सबसे अधिक 110.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

लगातार बारिश के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सर्पदंश की घटनाओं की आशंका को देखते हुए सभी जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में पॉलीवैलेंट एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध कराया है। विभाग के अनुसार प्रदेश में एक लाख से अधिक वायल का स्टॉक मौजूद है, जिसे आवश्यकता के अनुसार विभिन्न जिलों में उपलब्ध कराया जा रहा है।

बीजापुर में मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान, सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन
3 friends die in car accident : सड़क पर दूर जा गिरे युवक, हाथ-पैर कटकर अलग हुए
“तुमने मेरे सीने में छुरा घोंपा है” कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को कांग्रेस से निष्कासित करने PCC से अनुशंसा, जिलाध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी और अनुशासनहीनता का लगा आरोप
Disha College Raipur : इंटर-क्लास क्रिकेट मुकाबले में BALLB 2nd Year की दमदार जीत, LLB Final Year को 8 रन से हराया
Good News : छत्तीसगढ़ के किडनी पेशेंट को अब डायलिसिस कराने नहीं लगानी होगी दौड़ ✅ छत्तीसगढ़ सरकार ने साइन किया MoU, नि:शुल्क 39 मशीनें स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Death Case
Raipur Family Death Case : कारोबारी परिवार के पांच लोगों की मौत

Raipur Family Death Case

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को लेकर पत्नी का अल्टीमेटम, बिना अनुमति इलाज में हस्तक्षेप न करने की मांग

सीजी भास्कर, 18 जुलाई।जंतर-मंतर पर 20 दिनों से…

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद जंतर-मंतर पर तेज हुआ आंदोलन, अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे

सीजी भास्कर, 18 जुलाई।जंतर-मंतर से पर्यावरण एवं सामाजिक…

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर सियासत तेज, AAP ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल…

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, बिलासपुर-जांजगीर जलमग्न: हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द, हजारों लोग प्रभावित

छत्तीसगढ़ में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?