CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “तुमने मेरे सीने में छुरा घोंपा है” कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को कांग्रेस से निष्कासित करने PCC से अनुशंसा, जिलाध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी और अनुशासनहीनता का लगा आरोप

“तुमने मेरे सीने में छुरा घोंपा है” कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को कांग्रेस से निष्कासित करने PCC से अनुशंसा, जिलाध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी और अनुशासनहीनता का लगा आरोप

By Newsdesk Admin
18/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 फरवरी। बिलासपुर जिला के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने मोर्चा खोल दिया है। आज पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नाम पत्र लिख कर विधायक को कांग्रेस से निष्कासित करने की श्री केशरवानी ने अनुशंसा कर दी है। जिलाध्यक्ष ने इस शिकायत को सचिन पायलट महासचिव एआईसीसी एवं प्रभारी छत्तीसगढ़, डॉ चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, मलकीत सिंह गैदू, सुबोध हरितवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भेजा है।

विधायक अटल श्रीवास्तव को पार्टी से निष्कासित करने के लिए पीसीसी से की गई अनुशंसा में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि 17 फरवरी को पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बिलासपुर आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए शहर के कांग्रेसजन गए थे। जिसमें कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी थे। इसी बीच कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी पर सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए कहा कि तुमने मेरे सिने में छुरा घोपा है, साथ ही उन्होंने मीडिया में बयांन दिया कि चपरासी कलेक्टर को निकाल रहे हैं। ये बातें विधायक ने नगर निगम व पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के आधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ भीतरघात एवं खुलाघात करने वालों को संगठन द्वारा निष्कासित किये जाने के सन्दर्भ में नाराज होकर कहा गया।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के समक्ष अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) के प्रति जनप्रतिनिधि ‌द्वारा ऐसी टिप्पणी अशोभनीय और अनुशासनहीनता है। संगठन के जिला प्रमुख को “चपरासी” कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संगठन की अवमानना एवं अनुशासन हीनता की दायरे में आता है।

बिलासपुर नगर निगम चुनाव 2025 में विभिन्न वार्डों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव अपने समर्थकों को टिकट दिलाना चाहते थे परन्तु वे लोग तय मापदंडों के अनुरूप नहीं थे इसलिए प्रदेश चयन समिति से उर्जावान व पार्टी के प्रति समर्पित सभी कार्यकर्ताओ को टिकट दी गयी। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ खुलाघात एवं भीतरघात किये जाने की शिकायत मिली व इस सम्बन्ध में लिखित प्रमाण भी प्रस्तुत किये गए।

तब लिखित शिकायत के बाद इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के संविधान एवं नियम की पुस्तिका के अनुशासनात्मक नियम की कंडिका 4 में उल्लेखित नियमों व कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के अंतर्गत की जाने वाली घोषणा के कंडिका 8 के उल्लंघन किये जाने पर जिलाध्यक्ष (ग्रामीण एवं शहर) द्वारा प्राथमिक सदस्यता से छः वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। जिलाध्यक्षों ने पार्टी के नियमानुसार ही कार्यवाही की है परन्तु इस कार्यवाही को कोटा विधायक ‌द्वारा व्यक्तिगत, द्वेषपूर्ण व जानबूझकर किये जाने की मंशा से मीडिया में अशोभनिय बयान दिया जा रहा है। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि जिस जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत उनकी खुद प्राथमिक सदस्यता है, उसकी कमेटी के अध्यक्ष को “चपरासी” कहना कितना उचित है? वहीं जिन्होंने पार्टी को नुकसान पहुंचाया निगम चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों को हराने का काम किया, उन्हें कोटा विधायक “कलेक्टर बता रहे हैं।

जिला अध्यक्ष ग्रामीण पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप

Stock market surges amid election trends : सेंसेक्स 900 अंक से अधिक चढ़ा
Congress Training Program : 10 फरवरी को दिल्ली में होगा बड़ा सियासी मंथन, कांग्रेस संगठन को लेकर शीर्ष नेतृत्व का खास प्लान तैयार
CG Fraud News : चेक बाउंस कराने वाले कारोबारी को छह माह की कैद, इतने लाख का लगा जुर्माना
‘अगर हमारे बंधक रिहा नहीं हुए तो…’, अमेरिकी विदेश मंत्री से बात करने के बाद नेतन्याहू ने हमास को दी धमकी
रायपुर एयरपोर्ट में 9 साल से खड़ा है बांग्लादेशी विमान , पार्किंग का किराया 4 करोड़ हो चुका, विमान के बांग्लादेश वापसी की संभावना नहीं, मामले के निस्तारण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फाइल दिल्ली भेजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Elephant Movement
Raigarh Elephant Movement : 25 हाथियों के झुंड ने पार की सड़क, वन विभाग ने रोक दिया ट्रैफिक

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। रायगढ़ जिले में Raigarh…

New Rules from July 1
New Rules from July 1 : आज आधार, पासपोर्ट, बैंकिंग और गैस समेत कई सेवाओं में हुए कई बड़े बदलाव

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। देशभर में आज से…

Pakistan-Afghanistan Tension
Pakistan-Afghanistan Tension : पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर एयरस्ट्राइक का तालिबान का दावा, सीमा पर फिर बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। Pakistan-Afghanistan Tension के बीच…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : नगर निगम में वित्तीय अनुशासन सख्त, जोन आयुक्तों के भुगतान अधिकार 50 हजार रुपये तक सीमित

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। रायपुर नगर निगम ने…

Chhattisgarh Police Recruitment
Chhattisgarh Police Recruitment : पुलिस विस्तार की बड़ी तैयारी, 5707 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव; 15 नए थाने और 5 साइबर थाने भी होंगे स्थापित

सीजी भास्कर, 1 जुलाई : छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?