सीजी भास्कर, 14 नवम्बर । रायपुर में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिगरेट के पैकेट में छिपाकर MDMA जैसा नशीला पदार्थ रखे हुए था और ग्राहक की तलाश कर रहा था। (Raipur MDMA Drug Case)
यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

तलाशी में सिगरेट के पैकेट से सफेद पाउडर बरामद
मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब के पास का है। पुलिस को 13 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रितिक मोदी नाम के 26 वर्षीय युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसकी जींस की जेब में रखे सिगरेट के पैकेट से छोटी पॉलीथीन में सफेद पाउडर मिला। पुलिस ने 2.65 ग्राम नशीला पदार्थ, 200 रुपए और एक आईफोन जब्त किया है। जब्त पाउडर की कीमत (Raipur MDMA Drug Case) करीब 27 हजार रुपए बताई गई है।
यह भी पढ़ें :Operation Vishwas : ऑपरेशन विश्वास से रायपुर में अपराधियों पर शिकंजा, 82 वारंटी गिरफ्तार
रायपुर और भिलाई-दुर्ग से सप्लाई मिलने की बात का खुलासा
पूछताछ में आरोपी (Raipur MDMA Drug Case) ने रायपुर के सन्नी मनवानी और भिलाई-दुर्ग की आरती सोनी से नशीले पदार्थ की सप्लाई मिलने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी मामले में आरोपी बनाया है।
तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार युवक से पूछताछ और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Anti Narcotics Task Force : छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स
ख़बरें और भी हैं :Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड


