CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड

Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड

By Newsdesk Admin
15/09/2026
Share
Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड
Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड

सीजी भास्कर, 15 सितंबर : छत्तीसगढ़ के एक गांव में नशे और जुए (Dhamtari Nasha Mukt Gaon)  के खिलाफ ग्रामीणों ने ऐसा सख्त फैसला लिया है, जिसने पूरे इलाके का ध्यान खींचा है। शराब, गांजा या नशीली दवाओं की बिक्री करते पकड़े गए तो 20 हजार रुपए का अर्थदंड देना होगा। वहीं सार्वजनिक जगह पर नशा करने और सामूहिक रूप से जुआ खेलने वालों पर भी 1-1 हजार रुपए का अर्थदंड लगाने का निर्णय लिया गया है।

Contents
  • शराब बेचने पर 20 हजार
  • नशे में विवाद से बढ़ी परेशानी
  • महिलाएं और युवा भी साथ
  • अन्य गांवों को भी संदेश

 

यह भी पढ़ें… GPM Wife Murder Case : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़का पति, चाकू से गले पर वार कर हत्या; झाड़ियों में फेंका शव

 

यह पहल धमतरी जिले के सिर्री गांव में शुरू की गई है। ग्राम पंचायत, ग्राम विकास समिति और श्रीराम हिंदू युवा संगठन ने मिलकर उपतहसील सिर्री को नशामुक्त और आदर्श गांव बनाने के लिए ग्रामीण स्तर पर यह प्रस्ताव पारित किया है। निर्णय के बाद बाजार चौक में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को अर्थदंड के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

 

यह भी पढ़ें…Bilaspur Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ की आवाज को लेकर विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

 

शराब बेचने पर 20 हजार

ग्रामीणों ने तय किया है कि नशामुक्त गांव का फैसला (Dhamtari Nasha Mukt Gaon) तोड़ने वालों पर अर्थदंड लगाया जाएगा। गांव में कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब, गांजा या नशीली दवाओं की बिक्री करते पाया गया तो उस पर 20 हजार रुपए का अर्थदंड लगेगा। वहीं चौक-चौराहों, खेल मैदानों और स्कूल परिसर में शराब, गांजा या नशीली दवाओं का सेवन करते पकड़े जाने पर 1 हजार रुपए का अर्थदंड देना होगा।

 

यह भी पढ़ें… रायपुर में प्रेमी ने महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत; आरोपी फरार

 

सामूहिक रूप से जुआ खेलते पकड़े जाने वालों के लिए भी 1 हजार रुपए का अर्थदंड तय किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गांव में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इससे गांव के माहौल पर असर पड़ रहा था।

 

 

यह भी पढ़ें…छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

 

 

नशे में विवाद से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों के मुताबिक सिर्री में नशे के खिलाफ अभियान (Dhamtari Nasha Mukt Gaon) की जरूरत इसलिए महसूस हुई क्योंकि नशे की हालत में लोग चौक-चौराहों पर गाली-गलौज और विवाद करते थे। इसका असर गांव के सामाजिक वातावरण के साथ-साथ युवाओं पर भी पड़ रहा था। इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने बैठक बुलाकर सामूहिक रूप से सख्त निर्णय लिया।

 

यह भी पढ़ें… Vaibhav Suryavanshi Team India : वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर भड़के श्रीकांत, बोले- ऐसे खिलाड़ी पर भरोसा जरूरी

 

 

ग्रामीणों का मानना है कि केवल पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने के बजाय गांव के स्तर पर भी सामाजिक जिम्मेदारी तय करनी होगी। इसी सोच के साथ शराब और नशे की बिक्री, सेवन तथा जुए के खिलाफ अर्थदंड का प्रावधान किया गया है।

 

 

यह भी पढ़ें…Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

 

 

महिलाएं और युवा भी साथ

गांव को नशामुक्त बनाने की पहल (Dhamtari Nasha Mukt Gaon) में पुरुषों के साथ महिलाएं, युवा और युवतियां भी सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सामूहिक भागीदारी से नशे के खिलाफ वातावरण तैयार किया जा सकता है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी को शराब, गांजा और जुए जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है।

 

यह भी पढ़ें… Korba Medical College : कोरबा मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में फिर बाइक चोरी, CCTV नहीं होने से सुरक्षा पर सवाल

 

 

गांव के हृदयस्थल बाजार चौक में मुनादी कराकर अर्थदंड की जानकारी देना भी इसी अभियान का हिस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्णय के बाद अवैध शराब बिक्री और खुले में शराब पीने की घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में प्रयास शुरू हो गया है।

 

 

यह भी पढ़ें…Teeja Free Food Service : तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

 

 

अन्य गांवों को भी संदेश

ग्रामीणों का कहना है कि सिर्री को आदर्श गांव बनाने का अभियान (Dhamtari Nasha Mukt Gaon) केवल अपने गांव तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यदि ऐसी पहल दूसरे गांवों में भी शुरू होती है तो नशे और जुए जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ व्यापक जागरूकता पैदा हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से ऐसी पंचायतों को प्रोत्साहित और सम्मानित करने की भी मांग की है।

 

यह भी पढ़ें…Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

 

सरपंच देशांत सिन्हा, ग्राम पटेल सालिकराम साहू, ग्रामीण अध्यक्ष डीहू तारक, ग्रामीण सचिव कलीराम ध्रुव, श्रीराम हिंदू संगठन के अध्यक्ष राधेरमन साहू और अरुण विश्वकर्मा ने बताया कि गांव को नशामुक्त बनाने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर पहल की गई है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सामूहिक प्रयास से सिर्री में नशे और जुए पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

 

 

खबरें और भी हैं : Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 88.39% स्टूडेंट पास, ऐसे देख सकेंगे मार्कशीट
Chhattisgarh GST Fraud 100 Crore: मास्टरमाइंड फरहान सोरठिया फरार, बड़ा नेटवर्क बेनकाब
Road Safety Campaign: कोड़िया में पशुओं को बांधी रेडियम पट्टी, हादसे रोकने की पहल
छत्तीसगढ़ में डीएपी की कमी पूरा करने वैकल्पिक व्यवस्था:एनपीके-एसएसपी उर्वरकों के लक्ष्य में बढ़ोत्तरी; अब 17.18 लाख मीट्रिक टन वितरण का लक्ष्य
Korba Road Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Special B.Ed : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, सामान्य बीएड से नहीं बनेगी बात
Special B.Ed : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, सामान्य बीएड से नहीं बनेगी बात

दिव्यांगता के क्षेत्र में विशेष बीएड (Special B.Ed) …

Kedarnath Yatra : लगातार तीसरे दिन बंद रही यात्रा, 500 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
Kedarnath Yatra : लगातार तीसरे दिन बंद रही यात्रा, 500 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) पर लगातार तीसरे दिन…

Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस
Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस

महिला के बचत खाते से 14 लाख रुपए…

Aniruddhacharya Statement : जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान
Aniruddhacharya Statement : जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान (Aniruddhacharya Statement)…

Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या (Antara…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?