सीजी भास्कर, 14 सितम्बर। मानसून में अरकू घाटी की खूबसूरत वादियों का नजारा देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। साउथ कोस्ट रेलवे ने विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन में एक अतिरिक्त विस्टाडोम कोच जोड़ा है। यह सुविधा 13 सितंबर से शुरू हो गई है और सितंबर में तय तारीखों पर यात्रियों को मिलेगी। (Araku Valley Vistadome Train)
विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच : Araku Valley Vistadome Train
विशाखापट्टनम से किरंदुल जाने वाली ट्रेन में अतिरिक्त विस्टाडोम कोच 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27 और 29 सितंबर को उपलब्ध रहेगा। वहीं, किरंदुल से विशाखापट्टनम जाने वाली ट्रेन में यह कोच 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26 और 28 सितंबर को चलेगा।

विस्टाडोम कोच का किराया 1300 रुपये निर्धारित
जगदलपुर से विशाखापट्टनम के लिए ट्रेन सुबह 9:50 बजे रवाना होती है, जबकि वापसी में अगले दिन सुबह 7 बजे विशाखापट्टनम से जगदलपुर के लिए ट्रेन निकलती है। विस्टाडोम कोच में कांच की छत, बड़ी खिड़कियां और घूमने वाली सीटों जैसी सुविधाएं हैं, जिससे सफर के दौरान अरकू घाटी और आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती को बेहतर तरीके से देखा जा सकता है। इस विशेष कोच (Araku Valley Vistadome Train) का किराया 1300 रुपए रखा गया है। मानसून के दौरान अरकू की हरियाली और पहाड़ी नजारों का आनंद लेने के लिए यह सफर यात्रियों के लिए खास अनुभव हो सकता है।



