CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधायक रिकेश सेन की इस पहल से भिलाई दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में हर्ष की लहर, खबर मिलते ही कोच दलजीत की डबडबा गईं आंखें, कलेक्टर ऋचा प्रकाश ने दी 2 करोड़ की स्वीकृति

विधायक रिकेश सेन की इस पहल से भिलाई दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में हर्ष की लहर, खबर मिलते ही कोच दलजीत की डबडबा गईं आंखें, कलेक्टर ऋचा प्रकाश ने दी 2 करोड़ की स्वीकृति

By Newsdesk Admin
11/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 फरवरी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास और दूरदर्शी सोच के चलते भिलाई-दुर्ग शहर को एक और बड़ी सौगात बहुत जल्द जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगेगी। भिलाई के नेहरू नगर कोसा नगर टोल प्लाजा के समीप 2 करोड़ की लागत से ऐसा स्केटिंग ग्राउंड बनने जा रहा है जो कि भिलाई दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ को स्केटिंग स्पोर्ट्स के लिए नई दिशा दिखाएगा।

विधायक रिकेश सेन ने स्केटिंग ग्राउंड के लिए प्रस्ताव बना कर दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को दिया था जिसे स्वीकृति मिल गई है। स्केटिंग ग्राउंड निर्माण के लिए पूरा प्रोजेक्ट लगभग तैयार हो चुका है और 80 लाख रूपये प्रथम किश्त के तौर पर शासन से स्वीकृत भी कर दिया गया नतीजतन कार्य शुरू होगा और बहुत जल्द ग्राउंड भिलाई दुर्ग के स्केटिंग खिलाड़ियों के लिए शुरू भी कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के लिए स्केटिंग में सर्वाधिक नेशनल मेडल जीतने वाले दुर्ग भिलाई के खिलाड़ी करीब 2 दशक से रोल स्केटिंग ग्राउंड की मांग करते रहे हैं। स्केटिंग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अमितेश मिश्रा को राज्य सरकार ने गुंडाधुर अवार्ड से भी नवाजा है लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में हर वर्ष सैकड़ों बच्चे और युवा रोल और स्पीड स्केटिंग का हुनर ही छोड़ गए। भिलाई दुर्ग की बात छोड़िये पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वसुविधायुक्त स्केटिंग ग्राउंड नहीं हैं।

राजधानी रायपुर में एक-दो निजी स्कूलों में स्केटिंग ग्राउंड बने हैं लेकिन स्केटिंग कोच उससे संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि ग्राउंड का निर्माण स्केटिंग मापदंड और प्रैक्टिस के अनुरूप नहीं है। लंबे समय से मांग करने के बाद भी एक अच्छे स्केटिंग ग्राउंड के लिए कोई पहल अब तक नहीं दिखाई पड़ी थी। भिलाई-दुर्ग में अब तक सुविधा के अभाव में स्केटिंग खिलाड़ी कभी सड़क पर तो कभी निजी स्कूल के ग्राउंड में प्रैक्टिस करते रहे हैं।

स्केटिंग कोच दलजीत सिंह की आंखें खुशी से भर आईं, उन्होंने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की इस पहल को स्केटिंग स्पोर्ट्स के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि वर्षों से दुःखी मन लेकर वो खिलाड़ियों को कभी सड़क तो कभी निजी स्कूल ग्राउंड में प्रैक्टिस करवाते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नेशनल लेवल पर जिस स्तर से भिलाई दुर्ग के खिलाड़ी प्रदर्शन करते रहे हैं, निश्चित रूप से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की इस पहल का चार गुना लाभ और परफार्मेंस भविष्य में देखने को मिलेगा।

श्री सिंह ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में स्केटिंग ग्राउंड नहीं है जो कि बहुत जल्द वैशाली नगर विधानसभा के कोसा नगर क्षेत्र में बनने जा रहा है, इससे भिलाई दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को लाभ मिल सकेगा साथ ही वैशाली नगर विधायक की यह पहल छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय साबित होगी।

गौरतलब हो कि वर्षों से हर नेशनल प्रतियोगिता में मिलने वाली उपलब्धियों और भिलाई के खिलाड़ियों के प्रदर्शन बाद स्केटिंग कोच दलजीत सिंह का दर्द उभर कर सामने आता रहा है। उनके आलावा कई स्केटिंग प्रेमी और खिलाड़ी जनप्रतिनिधियों के समक्ष स्केटिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग करते रहे लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ठोस पहल नहीं की थी। खिलाड़ियों ने बार-बार कहा कि अच्छी सुविधा वाला ग्राउंड मिल जाए तो यहां के खिलाड़ी और बेहतर खेल सकते हैं। स्केटिंग स्पोर्ट्स कोच, रोलर और स्पीड स्केटिंग खिलाड़ियों सहित खेल प्रेमियों ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की इस पहल का खुले हृदय से स्वागत किया है।

CG Khabar : शादी से लौट रही पिकअप में 30 लोग थे सवार, अनियंत्रित हो पलटी, 17 घायल, 4 की हालत नाजुक, देखिए विडियो
नंदिनी रोड पर पावर हाऊस से करूणा हास्पिटल तक टीन शेड, गुमटी, ठेला सहित अतिक्रमण पर निगम ने चलाया बुलडोजर, सुबह 6 बजे से दल बल समेत तोड़फोड़ अमला मौके पर
Chain Theft : कथा के बीच कैसे गायब हुईं सोने की चेन, कलश यात्रा में महिलाओं ने जताया बड़ा शक
Rajya Sabha Election Petition : राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट की निगरानी, सरोज पांडेय पर जानकारी छिपाने के आरोपों की सुनवाई तेज
Illegal Liquor in Raigarh: छिछोर-उमरिया गांव में मुनादी—अवैध शराब बेचने पर लगेगा 21 हजार का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?