सीजी भास्कर, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे दंपती Road Accident
मृतका की पहचान 50 वर्षीय बूंद कुंवर साहू के रूप में हुई (Road Accident) है। वह अपने पति सेवक राम साहू के साथ पवनी गांव में एक रिश्तेदार के यहां आई थीं। सोमवार को दोनों स्प्लेंडर बाइक से अपने घर सरायपाली लौट रहे थे।
इसी दौरान भटगांव नगर में एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बूंद कुंवर सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत (Road Accident) हो गई।
यह भी पढ़ें…Elephant Attack : रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 10 किसानों की धान फसल रौंदी
हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर भटगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू (Road Accident) की। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है।
भटगांव थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के मुताबिक, ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही चालक को गिरफ्तार करने और ट्रक जब्त करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें…Patwari Strike : सरगुजा में पटवारियों ने जलाई नोटिस की प्रतियां, मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार चालक की तलाश के लिए भी कार्रवाई (Road Accident) जारी है।
खबरें और भी हैं…Nursing Counselling : नर्सिंग प्रवेश के लिए आज से आवेदन शुरू, 8 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म


