CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Petrol Diesel Supply : प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के स्टाक को लेकर खाद्य सचिव रीना बाबा कंगाले का बड़ा बयान

Petrol Diesel Supply : प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के स्टाक को लेकर खाद्य सचिव रीना बाबा कंगाले का बड़ा बयान

By Newsdesk Admin
15/05/2026
Share
Petrol Diesel Supply
Petrol Diesel Supply

सीजी भास्कर, 14 मई : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Supply) की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच राज्य शासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताते हुए आम लोगों से संयम बरतने की अपील की है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह संतुलित और नियंत्रित है तथा नागरिकों को किसी प्रकार की घबराहट या अतिरिक्त ईंधन संग्रहण करने की आवश्यकता नहीं है। शासन और ऑयल कंपनियां लगातार समन्वय बनाकर सभी जिलों में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं।

खाद्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में वर्तमान समय में कुल 2516 पेट्रोल और डीजल पंप संचालित हो रहे हैं। राज्य में पेट्रोल का 45,474 किलोलीटर और डीजल का 84,654 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है, जो सामान्य जरूरतों की तुलना में पर्याप्त माना जा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन पेट्रोल की औसत आवश्यकता 3,635 किलोलीटर तथा डीजल की दैनिक आवश्यकता 5,873 किलोलीटर है। इसके अलावा आज ही विभिन्न ऑयल डिपो में 6,551 किलोलीटर पेट्रोल और 4,760 किलोलीटर डीजल की नई खेप पहुंची है, जिससे ईंधन आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।

उन्होंने बताया कि रायपुर शहर में कुल 326 पेट्रोल-डीजल पंप हैं, जिनमें से 35 पंप अस्थायी रूप से ड्राई आउट हुए हैं। वहीं बिलासपुर में संचालित 156 पंपों में से 13 पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक समाप्त होने की स्थिति बनी। हालांकि इन सभी पंपों तक ऑयल कंपनियों द्वारा लगातार टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति पहुंचाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो दिनों में अचानक बढ़ी मांग और पैनिक खरीदारी के कारण कुछ स्थानों पर कृत्रिम अभाव की स्थिति बनी, जबकि वास्तविक रूप से ईंधन की किसी प्रकार की कमी नहीं है।

खाद्य सचिव (Petrol Diesel Supply) ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा अफवाहों के प्रभाव में आकर जरूरत से अधिक पेट्रोल और डीजल भरवाया जा रहा है, जिससे वितरण व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें। शासन लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहा है तथा सभी जिलों में नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी रहे।

पंपों पर पहुंचाया जा रहा स्टाक Petrol Diesel Supply

शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी प्रमुख ऑयल डिपो सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं और आने वाले दिनों में भी ईंधन आपूर्ति बाधित होने जैसी कोई स्थिति नहीं है। ऑयल कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि ड्राई आउट पंपों पर प्राथमिकता के आधार पर स्टॉक पहुंचाया जाए। प्रशासनिक स्तर पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने दोहराया कि प्रदेश में ईंधन (Petrol Diesel Supply) का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने, धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक संग्रहण से बचने की अपील की है।

 

 

Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस
Hasdeo Save Protest: आंदोलन में दिखे स्कूली छात्र, DEO रिपोर्ट के बाद प्रधान पाठक निलंबित
Raipur Protest News : महतारी मूर्ति विवाद ने पकड़ा तूल, क्रांति सेना नेता अमित बघेल नजरबंद, कई जिलों में अलर्ट
बड़ी खबर – छत्तीसगढ़ के 412 बिल्डर्स को RERA का नोटिस 🛑 15 दिन के भीतर दें जवाब, वरना होगी FIR
PM-USP CSSS Scholarship 2025 : प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब इस तारीख तक करें आवेदन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

Arms Act
Arms Act :  दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार और एयरगन लहराकर…

Online Betting
Online Betting :  ठाणे में चल रहे सट्टा पैनल का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल व 4 लैपटॉप जब्त

दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंची गांजा तस्करी की आरोपी महिला, बाहर से GRP ने दबोचा

बिलासपुर में 27.57 लाख रुपए के गांजा तस्करी…

Rashtriya Rangoli
Rashtriya Rangoli : कोंडागांव में 200 छात्रों ने बनाई विशाल राष्ट्र मंडला रंगोली, दिया नक्सल मुक्त बस्तर का संदेश

कोंडागांव के गुण्डाधुर महाविद्यालय में बुधवार को सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?