सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के डंगनिया में सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, 6 घड़ियां और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो पहले भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं। (Raipur Dangania House Theft)
घर के ताले तोड़कर अलमारी और लॉकर से की थी चोरी : Raipur Dangania House Theft
पुलिस के मुताबिक, डंगनिया निवासी स्वरोचिष मिश्रा 22 अक्टूबर की रात घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। अगले दिन सुबह लौटे तो घर के दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर कमरों का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी और लॉकर भी टूटे मिले। लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी।
शिकायत के बाद डीडी नगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331(4) और 305(A) के तहत मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : Korba Power Heights Theft : कोरबा की पावर हाइट्स कॉलोनी में चोरी, सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर

दो आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड
मामले की जांच के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और CCTV फुटेज खंगाले। साथ ही पहले चोरी और नकबजनी के मामलों में शामिल रहे आरोपियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।
यह भी पढ़ें : Balodabazar Crime : सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर चोरी करने वाले गिरोह के नौ आरोपी गिरफ्तार
यशवंत उर्फ लक्की दास से पूछताछ में खुला मामला : Raipur Dangania House Theft
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि टिकरापारा के मोतीनगर निवासी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी को कुछ लोगों के साथ घटनास्थल के आसपास संदिग्ध हालत में देखा गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यशवंत ने अपने साथी शेख मोसिन उर्फ अल्ताफ और परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : रायगढ़ में प्रधान पाठक के सूने मकान में चोरी, 1.17 लाख के सोने-चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश
आरोपियों के पास से 6 घड़ियां और पल्सर बाइक बरामद
आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, 6 घड़ियां और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : भिलाई के सूने मकान में लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार; पुलिस को ‘रेकी’ का संदेह
ख़बरें और भी हैं : Bilaspur Theft News : शादी में गया था परिवार, सूने मकान से ₹65 हजार की नगदी और जेवरात पार; अलमारी का लॉकर तोड़कर की चोरी


