सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। बलौदाबाजार की शिवा रेसिडेंसी कॉलोनी में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ (Balodabazar Crime) लिया है। मामले में एक महिला, चार पुरुष और विधि से संघर्षरत चार बालकों सहित कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और लगातार छानबीन के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई।

यह भी पढ़ें…Raipur Property Tax Rebate 2026 : 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, मिलेगी 4% की छूट
रेकी के बाद रात में की चोरी Balodabazar Crime
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सोनपुरी रोड स्थित शिवा रेसिडेंसी कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाया था। पहले मकान की रेकी की गई और फिर रात के अंधेरे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
यह भी पढ़ें…Surajpur River Drowning Case : रेड नदी में नहाने उतरे चार लोगों की मौत, दशहरा की खुशियां मातम में बदलीं
एक महिला समेत नौ आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने मामले में रितेश कुमार पाढ़ी (34), हेमनाथ उर्फ गोलू उर्फ टप्पू (27), प्रियांशु साहू उर्फ लक्की (18 वर्ष 3 माह), युवराज दुलानी उर्फ युवी (18) और सृष्टि उर्फ डाली (26) को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा विधि से संघर्षरत चार बालकों (Balodabazar Crime) को भी पकड़ा गया है।
सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम मदद
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की। सीसीटीवी फुटेज के बारीकी से विश्लेषण के बाद संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
खबरें और भी हैं…CG Teacher Leave Rules : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की छुट्टी पर सख्ती, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मान्य, जानें नया नियम
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू



