CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई की आईआईटियंस कोचिंग सेंटर के पार्टनर्स में आय व्यय को लेकर हुई मारपीट, गला दबा जान से मारने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एक ही परिवार के 4 लोगों पर जुर्म दर्ज

भिलाई की आईआईटियंस कोचिंग सेंटर के पार्टनर्स में आय व्यय को लेकर हुई मारपीट, गला दबा जान से मारने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एक ही परिवार के 4 लोगों पर जुर्म दर्ज

By Newsdesk Admin
22/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। सिविक सेंटर स्थित आईआईटियंस ग्रुप कोचिंग सेंटर के पार्टनर्स में रूपये के लेन-देन को लेकर उपजे विवाद में एक पार्टनर के परिवार ने दूसरे से जमकर मारपीट की है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के पास पीड़ित पक्ष द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने चंद्रवंशी परिवार के 4 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 3(5) व 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सिद्धार्थ चौरे एवं रितेश कुमार चौरे द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र में कैलाश चन्द्रवंशी, तारन चन्द्रवंशी, प्रकाश चन्द्रवंशी एवं फल्कु चन्द्रवंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवाद कोचिंग संस्थान के आय व्यय को लेकर मारपीट करने के संबंध में है।

मामले की रिपोर्ट में 56 वर्षीय सिद्दार्थ चौरे ने बताया कि सिविक सेंटर भिलाई में उनके बेटे रितेश चौरे तथा कैलाश चंद्रवंशी दोनों पार्टनरशिप में आईआईटियंस कोचिंग संचालित करते हैं। रितेश का 60 तथा कैलाश की 40 फीसदी हिस्सेदारी है। सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि कैलाश चंद्रवंशी पिछले लेनदेन के हिसाब को लेकर रितेश पर झूठे आरोप लगाकर अपने भाइयों से अवैध वसूली करवाना चाहता है। कोचिंग के हिसाब को लेकर 18 जनवरी 2024 को पार्टनर्स की पारिवारिक बैठक कर सुलह करवाई गई थी। इसमें सभी की देनदारी तय हो गई थी। यह तथ्य कैलाश तथा रितेश ने स्वीकार किया था। बैठक में लेन देन शून्य रखकर आगे कोचिंग को पुन: चालू किए जाने का समझौता हुआ था। तब कैलाश ने अपने भाई तारन चंद्रवंशी को 10 लाख रुपए के बदले 40 लाख रितेश पर दबाव डालकर वसूला था। फिर वर्ष 2024 को कोचिंग लास में चलने लगी जैसे कि रितेश ने बताया चौरे परिवार ने वर्तमान लेनदेन के मामले को लेकर कैलाश के पिता फलकुराम चंद्रवंशी से बात की। दोनों परिवार कोचिंग में बैठकर हिसाब कर ही रहे थे तभी कैलाश, प्रकाश, तारन चंद्रवंशी तथा फलकुराम चन्द्रवंशी द्वारा चौरे परिवार से मारपीट शुरू कर दी और रितेश का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी है। घटना की शिकायत बाद भिलाई नगर पुलिस ने चंद्रवंशी परिवार से कैलाश, तारन, प्रकाश और फल्कुराम चन्द्रवंशी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने स्टॉर्म शैडो और ड्रोन से रूस के ऊर्जा ठिकानों को हिलाया
Police Constable Recruitment CG: गृहमंत्री के बंगले तक पहुंचा अभ्यर्थियों का सवाल, आरक्षक भर्ती पर खुली बातचीत
Olympic Gold Reward Chhattisgarh: गोल्ड जीतने पर 3 करोड़, सरेंडर नक्सलियों को मिलेगा पूरा इनाम
Bilaspur husband murder case : पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची पति की हत्या की साजिश
Deori underbridge closed for five days : वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

5 AI Tools to Increase Productivity : ChatGPT ही नहीं! ये 5 AI टूल्स बदल रहे काम करने का तरीका

सीजी भास्कर, 04 जून। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…

Lightning wreaks havoc in Chhattisgarh : 3 महिलाओं की मौत, 5 दिन मौसम अलर्ट

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Aamir khan third marriage : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 04 जून। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट…

Action to remove encroachment : अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34 मकानों को किया ध्वस्त

सीजी भास्कर, 04 जून। जिले में वन भूमि पर…

Illegal liquor sale at Biryani Centre : आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले…

You Might Also Like

Bhilai : मौके से 7 आरोपी गिरफ्तार
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

Bhilai gambling action : भिलाई में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, छावनी पुलिस ने की रेड कार्रवाई

25/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू का Raid Day… कई सरकारी अधिकारियों के घर मारा छापा..

09/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

Bilaspur New Year Police Alert : नए साल की रात पुलिस अलर्ट, जश्न के लिए तय हुई समय-सीमा

31/12/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

मासूम बच्ची की हत्या कर मां ने लगाई फांसी, पेड़ पर झूलती मिली लाश, बच्ची के साथ कई दिनों से लापता थी मृतका

26/10/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?