CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जेठ ने बहू की साड़ी खींची…लाठी-डंडे से पीटा VIDEO : बिलासपुर में संपत्ति को लेकर विवाद, भतीजे के साथ कुल्हाड़ी लेकर आया, तोड़ दिया मकान

जेठ ने बहू की साड़ी खींची…लाठी-डंडे से पीटा VIDEO : बिलासपुर में संपत्ति को लेकर विवाद, भतीजे के साथ कुल्हाड़ी लेकर आया, तोड़ दिया मकान

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मकान में तोड़फोड़ का विरोध करने पर जेठ ने अपनी बहू की साड़ी खींच दी, जिसके बाद लाठी-डंडों से पिटाई करने लगा। इस दौरान आरोपी जेठ मकान के छप्पर पर चढ़कर तोड़फोड़ करने लगा।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला पर डंडे से हमला करते दिख रहा है। हमले में महिला को गंभीर चोटें आई है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम डोंगी निवासी पीड़िता अपने ससुराल के पैतृक घर में रहती हैं। घर के ठीक सामने ग्राम पोड़ी निवासी उसका जेठ रतिराम और जेठानी रीता बाई रहती है। दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

18 मार्च की सुबह रतिराम भतीजा आनंद मरावी के साथ गांव पहुंचा। उसने महिला से गाली-गलौज करते हुए मकान खाली करने को कहा। महिला ने मकान छोड़ने से इनकार करते हुए एक छप्पर तक नहीं छूने देने की बात कही।

कुल्हाड़ी लेकर छप्पर पर चढ़ गया जेठ

इस दौरान रतिराम गुस्से में कुल्हाड़ी लेकर छप्पर के ऊपर चढ़कर मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला भी उसे रोकने के लिए छप्पर के ऊपर चढ़ गई। तब रतिराम ने डंडे से बहू पर हमला शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी साड़ी खींच दिया और डंडे से जमकर पिटाई करने लगा।

महिला को पैर से दबाकर पीटा

रतिराम और उसके भतीजे ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। इस दौरान रतिराम ने छप्पर पर गिरी महिला को पैर से दबा दिया और ताबड़तोड़ वार करने लगा। हमला करते देख कर महिला की बेटियों ने भी बीच-बचाव कर पथराव कर उसे छुड़ाने की कोशिश की।

इसके बाद रतिराम छत से ईंट और खप्पर फेंक कर मारने लगा, जिससे उन्हें भी चोटें आई। इस घटना के दौरान पीड़िता का पति काम पर गया था।

सीमांकन कराते वक्त जेठ और जेठानी से शुरू किया था विवाद

रतिराम और उसकी पत्नी के खिलाफ 12 मार्च को भी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि गांव में उनकी पैतृक संपत्ति है। जिस पर जेठ और जेठानी बार-बार अपना बताकर कब्जा कर रहे हैं।

इसे लेकर पीड़ित महिला और उसके पति ने तहसील में आवेदन किया था। 12 मार्च को शाम 5 बजे तहसील से पटवारी और सहयोगी उनके घर आए थे। सभी जमीन की नापजोख कर रहे थे। तभी रतिराम और उसकी पत्नी वहां आकर विवाद करने लगे।

मना करने पर दोनों गाली-गलौज कर चप्पल, मुक्का और लात से मारपीट की थी। रिपोर्ट पर करने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने रतिराम के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था।

महिला पर हमला और घर तोड़ने का वीडियो वायरल

आरोपी रति राम और उसके भतीजे के दबंगई करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें रतिराम और उसका भतीजा मकान में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। वहीं, उन्हें रोकने पर दोनों मिलकर महिला पर डंडा से हमला करते नजर आ रहे हैं।

इस हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रतनपुर पुलिस ने आरोपी रतिराम और उसके भतीजे के खिलाफ जुर्म दर्ज दोनों को गिरफ्तार किया है।

Violent Assault: भिलाई-हथखोज की कंपनी में घुसकर लेबर की पिटाई, बीच-बचाव करने वाले सुपरवाइजर भी घायल
Durg Jamul Murder Attempt : एक्स गर्लफ्रेंड के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च डालकर धारदार हथियार से वार
Singer Death Case : जुबीन गर्ग की मौत में मैनेजर और महोत्सव आयोजक गिरफ्तार
Environmental Conservation :  दस साल से हरियाली की मुहिम, मुंगेली की संस्था को राज्यस्तर पर मिला सम्मान
Absconding accused arrested in attempt to murder case : वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 656 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

Indian Stock Market : बाजार में उतार-चढ़ाव की…

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : गरबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी सवार युवक गंभीर

Bhilai Road Accident : सूचना मिलते ही भिलाई…

Durg Police Fingerprint Biometric Records
Durg Police Fingerprint Biometric Records : दुर्ग में बदमाशों के फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक रिकॉर्ड तैयार, संदिग्धों की पहचान में मिलेगी मदद

Durg Police Fingerprint Biometric Records :पुलिस को उम्मीद…

Asian Para Games Gold Medal
Asian Para Games Gold Medal : दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, कभी रिश्तेदार करते थे जानवर से तुलना

Asian Para Games Gold Medal : आज दीप्ति…

Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े
Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े

बिलासपुर के सकरी क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?