सीजी भास्कर 1 मई I बलरामपुर जिले में पेट्रोल और डीजल की अवैध बिक्री पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति और बिक्री की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। खाद्य, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। (Action taken against illegal fuel sales)
पेट्रोल पंपों पर बढ़ी निगरानी : Action taken against illegal fuel sales
जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार पेट्रोल की आपूर्ति में आई अस्थायी बाधा को दूर करने के लिए तेल कंपनियों से समन्वय किया गया है। अब सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। संचालकों को निर्धारित दर पर ही ईंधन बेचने के निर्देश दिए गए हैं।
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की अनियमितता या कालाबाजारी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बोतलों में अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और ईंधन वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हेल्पलाइन नंबर जारी : Action taken against illegal fuel sales
आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध बिक्री या कालाबाजारी की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। इसके लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 92026-08795 जारी किया गया है, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
दवा दुकानों की सघन जांच शुरू
कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में 15 दिवसीय विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। “सही दवा, शुद्ध आहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। यह अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक चलेगा।
कई दुकानों का किया गया निरीक्षण
अब तक कॉस्मेटिक दुकानों, थोक औषधि विक्रेताओं और खुदरा मेडिकल स्टोर्स की जांच की जा चुकी है। रामानुजगंज और बलरामपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में टीम ने निरीक्षण कर रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की जांच की।
बिल और दस्तावेजों की जांच
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्रय-विक्रय बिलों और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की। दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल पंजीकृत थोक विक्रेताओं से ही दवाइयां खरीदें और सभी नियमों का पालन करें।
नागरिकों से अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर से ही डॉक्टर की पर्ची के आधार पर दवाइयां खरीदें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। (Action taken against illegal fuel sales)


