सीजी भास्कर, 16 सितम्बर। गौरेला में मकान को लेकर चल रहे विवाद में एक मजदूर और उसकी बहन से रिश्तेदारों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। (Property Dispute Assault)
यह भी पढ़ें : Raipur Knife Murder Case : मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हमलावर फरार
स्टे वाले मकान से जाने को लेकर हुआ विवाद : Property Dispute Assault
जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी बहन साजदा बेगम के साथ घर के पीछे बकरियां देखने गया था। इसी दौरान उसके बड़े पापा लियाकत अली और उनके बेटे शमशाद अली, नौशाद अली और दिलशाद अली वहां पहुंचे।
आरोप है कि मकान पर स्टे होने की बात कहते हुए आरोपियों ने दोनों को वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए दोनों से हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें : High Tension Tower Incident : भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चलता रहा ड्रामा

मारपीट में महिला हुई बेहोश
मारपीट के दौरान साजदा बेगम जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। उन्हें सिर के पीछे और दाहिनी कोहनी में चोट लगी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मोहम्मद जावेद और मोहम्मद शाकिब बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार
BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज : Property Dispute Assault
पीड़ित की शिकायत पर गौरेला थाना पुलिस ने लियाकत अली, शमशाद अली, नौशाद अली और दिलशाद अली के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ख़बरें और भी हैं : Raigarh Police Arrest : पानी के छींटे पर विवाद, युवक पर दो बार फायरिंग कर भागा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने ग्वालियर से दबोचा


