CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » High Tension Tower Incident : भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चलता रहा ड्रामा

High Tension Tower Incident : भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चलता रहा ड्रामा

By Newsdesk Admin
31/08/2026
Share
High Tension Tower Incident
High Tension Tower Incident : भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चलता रहा ड्रामा

सीजी भास्कर, 31 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाई से विवाद के बाद एक युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर युवक लगभग 2 घंटे तक बैठा रहा। उसे टावर पर देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाया। काफी देर की बातचीत के बाद मोहल्ले के दो युवकों ने उससे बात की और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। (High Tension Tower Incident)

Contents
  • भाई से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा : High Tension Tower Incident 
  • समझाइश के बाद सुरक्षित उतरा
  • कोंडागांव में भी टावर पर चढ़ा था युवक : High Tension Tower Incident 
  • सूरजपुर में शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती

 

यह भी पढ़ें : बॉयफ्रेंड नहीं आया तो कूद जाऊंगी…’, बिजली के टॉवर पर ऊपर तक जा चढ़ी लड़की, देने लगी धमकी

 

भाई से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा : High Tension Tower Incident 

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दयालबंद में दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाला कुंदन केसरी (32) प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार को किसी बात को लेकर उसका अपने भाई से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया।

कुछ देर बाद वह गुरु नानक स्कूल के पास अरपा नदी किनारे स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर बैठे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

 

यह भी पढ़ें : Surajpur Murder Case : शराब के नशे में पिता से हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से कर दी हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

High Tension Tower Incident
High Tension Tower Incident : भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चलता रहा ड्रामा

 

समझाइश के बाद सुरक्षित उतरा

पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने युवक से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन वह काफी देर तक टावर से नीचे नहीं आया। करीब 2 घंटे तक समझाइश का दौर चलता रहा। इसके बाद मोहल्ले के दो युवकों ने उससे बातचीत की और किसी तरह उसे नीचे उतरने के लिए राजी किया।

युवक के नीचे आने के बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई। पूछताछ में उसने बताया कि भाई से विवाद के बाद वह नाराज था और इसी वजह से टावर पर चढ़ गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : High Tension Tower Drama Korba : प्यार, तकरार और हाईटेंशन टावर, ढाई घंटे तक अटकी रही पुलिस की सांसें

कोंडागांव में भी टावर पर चढ़ा था युवक : High Tension Tower Incident 

इसी तरह कोंडागांव में भी पत्नी और चाचा से विवाद के बाद एक युवक हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया था। युवक संतोष कोर्राम (32) नशे का आदी बताया गया है। विवाद के बाद वह 400 केवी हाईवोल्टेज लाइन के टावर पर चढ़ गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार मनोज रावटे की मौजूदगी में अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। काफी देर की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

 

यह भी पढ़ें : Police Action Protest : पुलिस कार्रवाई के विरोध में टावर पर चढ़कर युवक ने किया विरोध

 

सूरजपुर में शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती

सूरजपुर के चांदनी थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना सामने आई। यहां एक युवती बयान दर्ज कराने के दौरान थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी को थाने बुलाकर उससे शादी कराने की मांग कर रही थी।

परिजनों, ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी टावर पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

 

यह भी पढ़ें : Railway Accident Harda : हरदा में टावर वैगन पटरी से उतरी, मुंबई–इटारसी रूट घंटों ठप

ED Raid On Bhupesh Baghel House: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED का छापा, PCC चीफ बोले – नहीं सहेंगे बदलापुर की राजनीति
Mandi Board Exam : मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 को, 38 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Excise Team : आबकारी टीम को बनाया बंधक, मुखबिर पर ग्रामीणों का हमला
IDEL फैक्ट्री में मजदूरों का प्रदर्शन, 9 घंटे काम ठप, प्रबंधन ने मानी मांगें
चालीस लाख की धोखाधड़ी, आयोग की पहल से FIR दर्ज, थाना प्रभारी को शोकाज नोटिस, मानसिक रोगी पति हुआ स्वस्थ पत्नी ने फोन कर महिला आयोग का माना आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anganwadi Pre School Kit
Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Anganwadi Pre School Kit : -स्कूल किट की…

Sugar Price Hike in India
Sugar Price Hike in India : चीनी के दामों ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में 60 से 74 रुपए किलो तक पहुंची कीमत

Sugar Price Hike in India:

High Tension Tower Incident
High Tension Tower Incident : भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चलता रहा ड्रामा

High Tension Tower Incident : परिजनों, ग्रामीणों और…

Raipur Knife Murder Case
Raipur Knife Murder Case : मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हमलावर फरार

Raipur Knife Murder Case :पुलिस प्रशासन से नशे…

Airport Plane Tyre Burst
Airport Plane Tyre Burst : बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, तीन पहिए भी हुए लॉक; सभी 37 यात्री सुरक्षित

Airport Plane Tyre Burst : दिल्ली पहुंचने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?