CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tenant Information : सभी मकान मालिकों के लिए अनिवार्य हुआ किराएदारों की पुलिस में जानकारी देना — सुरक्षा के लिए कलेक्टर ने कड़ा निर्देश जारी…

Tenant Information : सभी मकान मालिकों के लिए अनिवार्य हुआ किराएदारों की पुलिस में जानकारी देना — सुरक्षा के लिए कलेक्टर ने कड़ा निर्देश जारी…

By Newsdesk Admin
01/06/2025
Share

जांजगीर-चांपा, 1 जून। Tenant Information : नगर में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जन्मेजय महोबे ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अब सभी मकान मालिकों के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वे अपने किराएदारों की पूर्ण जानकारी स्थानीय पुलिस थाना को तुरंत उपलब्ध कराएं।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व अपराध की नीयत से किराये के मकानों में छिपकर शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करते हैं। इससे नागरिकों के जीवन व संपत्ति पर खतरा बढ़ता है।

इसलिए, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत मकान मालिकों को निर्देशित किया गया है कि वे किराएदारों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और पहचान पत्र संख्या सहित सभी आवश्यक जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को (Tenant Information)सौंपें। बिना इस सूचना के कोई भी मकान या उसका हिस्सा किराए पर नहीं दिया जाएगा।

साथ ही, पूर्व से किराएदार के रूप में रह रहे सभी व्यक्तियों की जानकारी भी तत्काल थाना को देनी होगी। किराएदारों की तरफ से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दी जानी चाहिए।

यह आदेश तुरंत प्रभावी होगा और इसे 2 माह तक लागू रखा जाएगा, जिससे नगर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा बेहतर हो (Tenant Information)सके। आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडनीय अपराध माना जाएगा। यह कदम शहरवासियों की सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Wild Dogs : जंगल में चारा खोजने गईं बकरियां, बन गईं शिकारी कुत्तों की दावत
CRPF Inspector Crorepati : चंद सेकंड, एक सवाल और इतिहास: केबीसी में CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास बने करोड़पति
Chhattisgarh Medical Recruitment : 1009 नए पदों की मंजूरी, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Naib Tehsildar Assault Case: नायब तहसीलदार से मारपीट के बाद प्रशासन सख्त, कोटा थाना प्रभारी हटाए गए
Investiture Ceremony : विद्यार्थी परिषद की नई टीम ने ली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा नेतृत्व और अनुशासन का संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?