सीजी भास्कर, 25 नवंबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने (Father Murder) आई है। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसागर में शराब पीने से रोकने पर एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 62 वर्षीय धरम गिरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बेटे राजकुमार गिरी (40) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शराब पीने की आदत को लेकर होता था विवाद Father Murder
जानकारी के मुताबिक, राजकुमार गिरी को शराब पीने की आदत थी। उसके पिता धरम गिरी अक्सर उसे शराब पीने से मना करते थे। मंगलवार रात भी इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया।
विवाद के दौरान पिता पर किया हमला
शुरुआती जांच के अनुसार, कहासुनी के दौरान राजकुमार ने अपने पिता पर हमला (Father Murder) कर दिया। हमले में धरम गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Fish Feed Centers : हर विकासखंड में खुलेंगे मछली दाना केंद्र, अब मत्स्य पालकों को नहीं जाना पड़ेगा जिला मुख्यालय
आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही पुलिस
खरसिया एसडीओपी सतीश भार्गव के मुताबिक, शुरुआती जांच में शराब पीने से रोकने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं : Jashpur PM Janman Bridge : आदिवासी इलाकों की बदलेगी तस्वीर, 16 करोड़ से बनेंगे 5 बड़े पुल, जानिए किन गांवों को मिलेगा फायदा


