सीजी भास्कर, रायपुर डेस्क 23 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में कोयला, लोहा और कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े बार्बरिक और पीआरए ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई (Income Tax Raid Chhattisgarh) लगातार जारी है। शुरुआती चरण में 36 ठिकानों पर की गई व्यापक छापेमारी के बाद अब विभाग की जांच सिमटकर 12 प्रमुख ठिकानों पर केंद्रित हो गई है। पिछले चार दिनों से चल रही तलाशी के दौरान टीम ने बोगस बिलिंग, कच्चे के लेनदेन, प्रॉपर्टी निवेश, स्टॉक, कैश ट्रांजैक्शन और बैंक खातों से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।.
36 ठिकानों से शुरू हुई थी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर को आयकर विभाग की करीब 150 सदस्यीय टीम ने रायपुर, बिलासपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ स्थित 36 ठिकानों पर एक साथ दबिश (Chhattisgarh IT Raid) दी थी। अब तक की कार्रवाई में 2 करोड़ रुपए की अघोषित नकदी (ब्लैक मनी) और 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी को सीज किया जा चुका है। आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, टीमें शुक्रवार रात से ही क्लोजर की प्रक्रिया में जुटी हैं और सोमवार देर रात तक कारोबारियों के आवास व दफ्तरों में चल रही यह जांच पूरी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : West Bengal Name Change : पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी! सीएम विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव
कच्चे लेनदेन और बोगस बिलिंग
जांच में सामने आया है कि संबंधित कारोबारी टैक्स चोरी करने के लिए अधिकांश लेनदेन कच्चे और नकद (कैश) में करते थे। इसके लिए बड़े पैमाने पर बोगस बिलिंग (Barbarik and PRA Group IT Raid) के जरिए हेराफेरी का खेल चल रहा था। सबसे ज्यादा गड़बड़ी कोयला और लोहे की खरीद-फरोख्त, लेनदेन और स्टॉक में पाई गई है। इसके अलावा विभाग ने डेढ़ दर्जन से अधिक बैंक लॉकर भी चिह्नित किए हैं, जिनकी छानबीन सोमवार से शुरू की जा रही है।
यह भी पढ़ें : VinFast Electric Scooter India : 2027 में भारत आएंगे VinFast के इलेक्ट्रिक स्कूटर!
10 साल में 100 गुना बढ़ा था कारोबार
तलाशी के दौरान ग्रुप के कार्यालयों से कच्चे-पक्के लेनदेन का हिसाब रखने वाले महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए हैं, जिनका टेक्निकल बैकअप लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस समूह पर साल 2015-16 में भी आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। उस समय कारोबार अपेक्षाकृत छोटा था, लेकिन पिछले 10 वर्षों में कारोबार में करीब 100 गुना बढ़ोतरी होने के बावजूद टैक्स भुगतान उस अनुपात में कम आ रहा था, जिसके चलते वित्तीय लेनदेन और लेखा-जोखा की गहन पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें : El Nino Weather Alert : अल-नीनो से हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ सकता है बाढ़ और भूस्खलन का खतरा!
Income Tax Raid Chhattisgarh लॉकरों पर टिकी नजर
चार दिनों से जारी आयकर विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से प्रदेश के कोयला और कंस्ट्रक्शन कारोबारी जगत में हड़कंप मचा हुआ है। अब सभी की नजरें चिह्नित किए गए डेढ़ दर्जन से अधिक बैंक लॉकरों की जांच और जब्त डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण से होने वाले अगले खुलासों पर टिकी रहेंगी।
यह भी पढ़ें : Raigarh Crime News : रायगढ़ में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल



