CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन…’, PM मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखी चिट्ठी; भारत आने का दिया न्योता

‘भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन…’, PM मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखी चिट्ठी; भारत आने का दिया न्योता

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

18 मार्च 2025 :

नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स धरती पर वापसी करने को तैयार हैं। अंतरिक्ष में फंसी सुनिता अपने साथी बुच विलमोर के साथ वापसी के लिए अंतरिक्ष यान में सवार हो चुकी हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को चिट्ठी लिखी है।

पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी

पीएम मोदी ने पत्र लिख कहा कि भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं। पीएम के इस पत्र को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने साझा किया है। जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, “जबकि पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की इस बेटी के लिए अपनी चिंता अलग तरह से व्यक्त की।”

पीएम ने क्या लिखा?

पीएम मोदी ने अपने पत्र में सुनीता विलियम्स की खूब तारीफ की। पीएम ने कहा,

मैं आपको भारत के लोगों की ओर से शुभकामनाएं देता हूं। आज एक कार्यक्रम में मैं प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से मिला। हमारी बातचीत के दौरान, आपका नाम आया और हमने चर्चा की कि हमें आप और आपके काम पर कितना गर्व है। इस बातचीत के बाद, मैं खुद को आपको पत्र लिखने से नहीं रोक पाया। जब मैं अमेरिका की अपनी यात्राओं के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप या पूर्व राष्ट्रपति बाइडन से मिला, तो मैंने आपके बारे में पूछा। 140 करोड़ भारतीयों ने हमेशा आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व किया है। हाल के घटनाक्रमों ने एक बार फिर आपके प्रेरणादायक धैर्य और दृढ़ता को प्रदर्शित किया है।

भारत आने का दिया न्योता

पीएम ने आगे कहा कि मुझे 2016 में अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान आपके साथ मुलाकात की याद आती है। पीएम ने इसी के साथ कहा कि मैं आपकी वापसी के बाद आपको भारत में देखने के लिए उत्सुक हूं। भारत की बेहतरीन बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी।

मंत्री के काफिले पर हमला, ड्राइवर व PSO की पिटाई, पिस्टल भी छीनी, रिपोर्ट दर्ज कराने मंत्री पहुंचे थाना
Chhattisgarh Weather Update: दो Western Disturbance की दस्तक से रात का पारा चढ़ेगा, दिन रहेगा शुष्क
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, अंदर सो रहे 4 युवक जिंदा जले, गारमेंट कंपनी में करते थे टेलर का काम, जलने वाले बिहार के
सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के बाद छत्तीसगढ़ के कई दिग्गजों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? पिटारे में कौन कौन रहे सहयोगी…पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर इन अधिकारियों के भी हैं नाम
LPG Price : रसोई गैस पर बढ़ा बोझ, 5 किलो सिलेंडर महंगा होने से किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Kranti Diwas : छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस मनाएगी क्रांति दिवस, प्रदेशभर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Congress Kranti Diwas : छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस मनाएगी क्रांति दिवस, प्रदेशभर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

सीजी भास्कर, 9 अगस्त :  कांग्रेस आज क्रांति…

Surajpur Wife Attack Case
Surajpur Wife Attack Case : पत्नी की गर्दन पर ब्लेड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Surajpur Wife Attack Case :पुलिस ने आरोपी को…

AAP Sanjay Singh : संजय सिंह का छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला, बोले- ‘मोदी चला रहे प्रदेश की सरकार’
AAP Sanjay Singh : संजय सिंह का छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला, बोले- ‘मोदी चला रहे प्रदेश की सरकार’

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह…

खड़े ट्रेलर से बाइक की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; पिता-पुत्र समेत दो घायल

रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में सड़क पर…

Raipur Student Beaten Video
Raipur Student Beaten Video : 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा; वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद

Raipur Student Beaten Video :पूरे मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?