CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ

Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
Mahadev Betting App case
Mahadev Betting App case

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उसे 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। एजेंसी अब उसे रायपुर लाकर विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड की मांग करेगी। (Mahadev Betting App case)

Contents
  • अवैध धन को शेल कंपनियों के जरिए वैध दिखाने का प्रयास
  • विदेश से फ्रेंचाइजी आधारित पैनल नेटवर्क : Mahadev Betting App case

यह भी पढ़ें : https://cgbhaskar.com/chaitanya-baghel-money-laundering-case/  

Mahadev Betting App case
Mahadev Betting App case

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय शंकर ने विकास गर्ग को रायपुर ले जाकर विशेष अदालत में पेश करने की अनुमति दी है। ईडी टीम उससे महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन की भूमिका के संबंध में पूछताछ करेगी।

 

अवैध धन को शेल कंपनियों के जरिए वैध दिखाने का प्रयास

जांच एजेंसी के अनुसार, विकास गर्ग की कंपनियों से जुड़ी करीब 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां पहले ही जब्त की जा चुकी हैं। ईडी का आरोप है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी से अर्जित अवैध धन को शेल कंपनियों और कई स्तर के वित्तीय लेन-देन के जरिए वैध दिखाने का प्रयास किया गया। बाद में इसी रकम से शेयर, निवेश और अन्य संपत्तियां खरीदी गईं।

 

यह भी पढ़ें : Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ

 

विदेश से फ्रेंचाइजी आधारित पैनल नेटवर्क : Mahadev Betting App case

ईडी ने इस मामले की जांच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दर्ज एफआईआर के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में दर्ज मामलों के आधार पर शुरू की थी। जांच में सामने आया कि ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट विदेश से फ्रेंचाइजी आधारित पैनल नेटवर्क के जरिए संचालित किया जा रहा था। एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क से हर महीने 450 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध कारोबार किया जा रहा था।

 

यह भी पढ़ें : Mahadev Betting App ED Action 2026: सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच, विदेश तक फैला नेटवर्क उजागर

 

इस मामले (Mahadev Betting App case) में हाल ही में महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर को भी ओमान में गिरफ्तार किया गया था। उस पर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने का आरोप है।

 

बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहा था और भारत लाने की प्रक्रिया जारी है।

 

यह भी पढ़ें : CG PSC Scam ED : राजनांदगांव में ईडी की दबिश, कृषि अधिकारी के घर चल रही जांच

 

ईडी के मुताबिक, इस मामले में अब तक सात बार संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं और रायपुर स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में कई अभियोजन शिकायतें भी दाखिल की गई हैं। अदालत इस मामले में संज्ञान ले चुकी है।

 

यह भी पढ़ें : Mahadev Satta App : महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के भांजे समेत 3 गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

 

एजेंसी ने बताया कि अबेटिंग नेटवर्क से जुड़ी करीब 3,800 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल और विदेशी संपत्तियां अटैच, जब्त या फ्रीज की जा चुकी हैं। मामले (Mahadev Betting App case) में मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच अभी भी जारी है।

ख़बरें और भी हैं : https://cgbhaskar.com/mahadev-app-case-3/ 

Raipur Literature Festival 2026: पुरखौती मुक्तांगन से साहित्य का वैश्विक संवाद शुरू
Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट
Startup Innovation Award : नवाचार और उद्यमिता में छत्तीसगढ़ को मिली राष्ट्रीय पहचान, एनआईटी रायपुर एफआईई को मिला ‘भारत इन्क्यूबेटर अवार्ड’
City buses worth crores disappear : नई ई-बसों का इंतजार
भिलाई की आईआईटियंस कोचिंग सेंटर के पार्टनर्स में आय व्यय को लेकर हुई मारपीट, गला दबा जान से मारने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एक ही परिवार के 4 लोगों पर जुर्म दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

Businessman Death Case
Businessman Death Case : कोरबा में घर में फंदे पर मिला व्यापारी का शव, भजिया-बड़ा बेचकर चलाता था परिवार

Businessman Death Case :पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से…

Korba Heavy Rain
Korba Heavy Rain : कोरबा में बारिश का कहर, उफनते नाले में डूबी स्कॉर्पियो; 3 लोग सुरक्षित

Korba Heavy Rain :मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में…

Chhattisgarh Sugar Price Hike
Chhattisgarh Sugar Price Hike : शक्कर के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’, PCC चीफ बोले

Chhattisgarh Sugar Price Hike : कांग्रेस नेता ने…

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?