CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahadev App Case : मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार

Mahadev App Case : मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share

 सीजी भास्कर, 08 जुलाई। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। महादेव ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने के आरोप में रॉयल ओमान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई भारतीय जांच एजेंसियों की ओर से जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर की गई है। गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी है। (Mahadev App Case)

Contents
  • फर्जी पासपोर्ट से ओमान पहुंचा, हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद : Mahadev App Case
  • हजारों करोड़ के महादेव ऐप घोटाले का मुख्य आरोपी
  • रेड नोटिस हटाने की याचिका पहले ही हो चुकी थी खारिज : Mahadev App Case
  • भारत प्रत्यर्पण की तैयारी में, ओमान के कानून में कड़ी सजा

फर्जी पासपोर्ट से ओमान पहुंचा, हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद : Mahadev App Case

बताया जा रहा है कि सौरभ चंद्राकर पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा था। वहां से निकलकर उसने कथित तौर पर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश किया। गिरफ्तारी के बाद उसे मस्कट स्थित हाई-सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और अवैध तरीके से ओमान में प्रवेश करने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पैरवी के लिए मस्कट में वकीलों की एक टीम भी नियुक्त की है।

हजारों करोड़ के महादेव ऐप घोटाले का मुख्य आरोपी

सौरभ चंद्राकर महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI कर रही हैं। जांच एजेंसियां हजारों करोड़ रुपये के अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क, मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी हुई हैं।

रेड नोटिस हटाने की याचिका पहले ही हो चुकी थी खारिज : Mahadev App Case

हाल ही में इंटरपोल की Commission for the Control of INTERPOL’s Files (CCF) ने सौरभ चंद्राकर की वह याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उसने अपने खिलाफ जारी रेड नोटिस हटाने की मांग की थी। चंद्राकर ने दावा किया था कि भारत में उसके खिलाफ राजनीतिक कारणों से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन CCF ने स्पष्ट किया कि मामला वित्तीय अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, इसलिए रेड नोटिस जारी रहेगा।

भारत प्रत्यर्पण की तैयारी में, ओमान के कानून में कड़ी सजा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CCF में सुनवाई के दौरान ही सौरभ चंद्राकर UAE छोड़कर ओमान पहुंच गया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल प्रत्यर्पण प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है। ओमान के कानून के तहत फर्जी पासपोर्ट का उपयोग गंभीर अपराध माना जाता है, जिसके लिए 3 से 5 साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।

ICAR Collaboration for Sustainable Farming : वैज्ञानिक साझेदारी से बदलेगी खेती और गांवों की तस्वीर, छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ नया करार
Chhattisgarh Coal Scam Court Notice: EOW अधिकारियों को कोर्ट का नोटिस, झूठे विवरण का आरोप
साइबर ठग को युवक ने उसी के जाल में फंसा कर ठगे 10 हजार, पुलिस ने किया सम्मानित
Manager Suspended : धान खरीदी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, सहायक समिति प्रबंधक निलंबित,
Super Randonneur Record: 5 दिनों में इतिहास रचकर सुरेश दुआ बने छत्तीसगढ़ के पहले साइकिलिस्ट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज
NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD Specialist…

NMDC Pollution Allegations : नगरनार में खेतों तक पहुंचा काला पानी, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन!
NMDC Pollution Allegations : नगरनार में खेतों तक पहुंचा काला पानी, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन!

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर : सालभर खेतों में…

Ahivara Amrut 2 Park Tender : अहिवारा में अमृत-2 के पार्क निर्माण पर सवाल, फर्म के अनुभव और स्थल चयन की जांच की मांग
Ahivara Amrut 2 Park Tender : अहिवारा में अमृत-2 के पार्क निर्माण पर सवाल, फर्म के अनुभव और स्थल चयन की जांच की मांग

2.16 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना (Ahivara…

Navratri Security : नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध
Navratri Security : नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध

वरात्रि में सुरक्षा (Navratri Security) को लेकर पुलिस…

Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक भर्ती में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण, विभाग ने बताई वजह
Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक भर्ती में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण, विभाग ने बताई वजह

भर्ती में नई श्रेणी को शामिल करना विधिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?