CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक में 11 बड़े फैसले, उद्योग, शिक्षा, जीएसटी और किरायेदारी कानून में होंगे बदलाव

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक में 11 बड़े फैसले, उद्योग, शिक्षा, जीएसटी और किरायेदारी कानून में होंगे बदलाव

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share
CG Cabinet Meeting
CG Cabinet Meeting

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के प्रशासन, उद्योग, शिक्षा, कर व्यवस्था और शहरी विकास से जुड़े 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी (CG Cabinet Meeting) दी गई। कैबिनेट ने बिजली भुगतान प्रणाली में बदलाव, बस्तर फाइटर्स के सेवा नियमों में संशोधन, निजी विश्वविद्यालय कानून में बदलाव, जीएसटी और वैट कानूनों में संशोधन, उद्योगों को बढ़ावा देने वाले नए प्रावधान, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कानून, एनआरडीए की ओटीएस योजना, जल प्रदूषण कानून, भाडा नियंत्रण अधिनियम में संशोधन और राजनांदगांव में आधुनिक आडिटोरियम निर्माण जैसे कई अहम निर्णय लिए। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से निवेश बढ़ेगा, प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल होंगी और राज्य के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Contents
  • निजी विश्वविद्यालयों और बस्तर फाइटर्स के नियमों में बदलाव CG Cabinet Meeting
  • जीएसटी और वैट कानूनों में संशोधन
  • कारोबार को आसान बनाने के लिए नया कानून
  • एनआरडीए की ओटीएस योजना और पर्यावरण कानून को मंजूरी
  • किरायेदारी कानून में संशोधन, राजनांदगांव को मिलेगा आधुनिक आडिटोरियम

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की बिजली खरीद भुगतान प्रणाली में बदलाव को मंजूरी देते हुए ट्रिपार्टाइट एग्रीमेंट की जगह आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (डीडीएम) लागू करने का निर्णय लिया। इससे एनटीपीसी समेत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा और बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। सरकार ने स्पष्ट किया कि इस फैसले से राज्य पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।

निजी विश्वविद्यालयों और बस्तर फाइटर्स के नियमों में बदलाव CG Cabinet Meeting

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स) भर्ती एवं सेवा नियम, 2026 में संशोधन को मंजूरी दी। साथ ही निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 के प्रारूप को भी स्वीकृति दी गई।

संशोधन के तहत निजी विश्वविद्यालयों में विन्यास निधि के स्थान पर रक्षित निधि का प्रावधान किया जाएगा। यूजीसी और अन्य नियामक संस्थाओं के मानकों के अनुरूप आधारभूत सुविधाएं, पुस्तकालय और शैक्षणिक संसाधन विकसित करना अनिवार्य होगा। सरकार का कहना है कि इससे गुणवत्तापूर्ण निजी उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों के हित अधिक सुरक्षित होंगे।

जीएसटी और वैट कानूनों में संशोधन

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर (संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी देते हुए वाणिज्यिक कर अधिकरण समाप्त करने का फैसला किया। जीएसटी लागू होने के बाद वैट से जुड़े मामलों में कमी आने के कारण यह निर्णय लिया गया है। लंबित मामलों का स्थानांतरण अब राजस्व मंडल को किया जाएगा।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी मंजूरी दी गई। सरकार के अनुसार इससे जीएसटी कानून अधिक सरल होगा, करदाताओं को रिफंड जल्दी मिलेगा और निर्यातकों तथा उद्योगों को राहत मिलेगी।

कारोबार को आसान बनाने के लिए नया कानून

मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन (संशोधन) विधेयक, 2026 और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनिमय-मुक्ति एवं सुविधा) विधेयक, 2026 को भी मंजूरी दी।

नए कानून में डीम्ड परमिशन, सेल्फ सर्टिफिकेशन, थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन, रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन और दोहरे लाइसेंस की व्यवस्था समाप्त करने जैसे प्रावधान किए (CG Cabinet Meeting) गए हैं। सरकार का दावा है कि ऐसा कानून लागू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा। इससे उद्योगों की स्थापना में लगने वाला समय कम होगा और निवेशकों को बेहतर माहौल मिलेगा।

एनआरडीए की ओटीएस योजना और पर्यावरण कानून को मंजूरी

कैबिनेट ने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के भूखंडों और परिसरों पर बकाया ब्याज एवं अधिभार में राहत देने के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना-2026 को मंजूरी दी। इससे बकाया मामलों का निपटारा होगा, मुकदमेबाजी कम होगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

इसके साथ ही जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 को राज्य में लागू करने के लिए विधानसभा में संकल्प लाने का निर्णय भी लिया गया। संशोधन के तहत छोटे उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाकर आर्थिक दंड का प्रावधान किया जाएगा।

किरायेदारी कानून में संशोधन, राजनांदगांव को मिलेगा आधुनिक आडिटोरियम

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ भाडा नियंत्रण अधिनियम, 2011 में संशोधन के प्रारूप को मंजूरी दी। संशोधन का उद्देश्य खाली मकानों को किराये पर देने को बढ़ावा देना और मकान मालिक तथा किरायेदारों के बीच विवादों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

बैठक में राजनांदगांव में 2000 सीट क्षमता वाले आधुनिक आडिटोरियम के निर्माण के लिए शासकीय भूमि आबंटित करने का भी निर्णय लिया गया। सरकार (CG Cabinet Meeting) का कहना है कि इससे जिले में सांस्कृतिक, सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Durg cyber fraud : ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
Gariaband Liquor Smuggling: फिंगेश्वर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 77 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त, छह आरोपी दबोचे
SBI Chief Manager House Theft: कोरबा में सूना मकान बना निशाना, खिड़की तोड़कर 5 लाख के जेवर ले उड़े चोर
Mineral Department Constable : दुर्ग में खनिज विभाग के आरक्षक पर गंभीर आरोप, जेठ गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी नाकाम: स्कूटी से रायपुर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार, कीमत 3 लाख रुपए…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shraddh Tarpan
Shraddh Tarpan :  रायपुर में 10 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, सुबह 9 बजे से शुरू होगा आयोजन

को पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक…

Government School
Government School :  रायगढ़ के सरकारी स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling :  पावर हाउस ब्रिज के पास चिट्टा बेचता पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 1.76 लाख की हेरोइन जब्त

एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पावर हाउस क्षेत्र…

Elephant Attack
Elephant Attack : कोरबा में 52 हाथियों का उत्पात, स्कूल हॉस्टल की दीवार तोड़ी, 160 बच्चे दहशत में

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों…

Bhilai Theft Case
Bhilai Theft Case :  पड़ोस के घरों में सेंध लगाकर छज्जे में छिपाए थे जेवर, आरोपी गिरफ्तार

पारा में बंद मकानों से सोने-चांदी के जेवरात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?